Tuesday, December 31, 2024

समलैंगिक कपल ने 2 बच्चों को गोद लिया, फिर करने लगे उनका रेप: अमेरिकी कोर्ट ने 100 साल की सजा सुनाई, दोस्त को भी भेजा यौन शोषण का Video

अमेरिका के एक समलैंगिक जोड़े (Gay Couple) 34 वर्षीय विलियम ज़ुलॉक और 36 वर्षीय ज़ैकरी ज़ुलॉक ने गोद लिए बेटों के साथ रेप किया। इस जघन्य अपराध के लिए कोर्ट ने दोनों को 100 साल की जेल की सजा सुनाई है। जेल की अवधि में दोषियों को परोल भी नहीं मिलेगा। इन्हें 2018 में एक ईसाई संस्था के माध्यम से गोद लिया गया था। उस समय बच्चे सिर्फ 3 साल और 5 साल के थे।

दोषी ज़ैकरी बैंकिंग सेक्टर में करता था, जबकि विलियम सरकारी नौकरी में था। दोनों बच्चों का नियमित तौर पर यौन उत्पीड़न करते थे और इसमें शामिल होने के लिए मजबूर करते थे। इसके अलावा, ये यौन क्रियाओं को रिकॉर्ड करके पीडोफाइल पोर्नोग्राफ़ी तैयार करते थे। इनमें से एक दोषी ने अपने एक दोस्त को स्नैपचैट पर फोटो शेयर करते हुए बच्चे को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था।

साल 2022 में इनके गिरोह के एक सदस्य को चाइल्ड पोर्न डाउनलोड के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद दोनों दोषियों को पकड़ा गया था। जाँच में पता चला कि गे कपल अपने घर में बच्चों का पोर्न बनाते थे। ये शुरू से ही बच्चों का यौन उत्पीड़न करते थे। अब दोनों पीड़ित भाइयों की उम्र 10 और 12 साल है। इससे पहले ज़ैकरी पर 2011 में एक अन्य बच्चे पर हमला करने का आरोप लगा था।