Wednesday, May 14, 2025

प्लास्टिक सर्जन अम्मार महमूद ने मॉडल गर्लफ्रेंड के मुँह में नीडल घुसाई, बनाया ‘सेक्स स्लेव’: बेहोश होने तक पीटा

एक अमेरिकी मॉडल ने अपने डॉक्टर बॉयफ्रेंड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मॉडल ने एक मुकदमे में कहा है कि पेशे से प्लास्टिक सर्जन उसके बॉयफ्रेंड ने उसके चेहरे में नीडल घुसाई। उसको इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई और फिर उसके साथ संबंध बनाए। डॉक्टर ने मॉडल का चेहरा भी तकिए से दबाया। यह प्रताड़ना लम्बे समय तक चलती रही।

पीड़िता मॉडल का नाम माया विलो है जबकि आरोपित डॉक्टर का नाम अम्मार महमूद है। अम्मार महमूद ने मॉडल विलो को एक सेक्स गुलाम भी बना कर रखा। उसके मारपीट के निशान विलो के शरीर पर ना दिखें इसके लिए उसने ड्रग्स और इंजेक्शन दिए।

माया विलो ने डॉक्टर महमूद अम्मार के ऊपर 10 मिलियन डॉलर (₹84 करोड़ लगभग) का मुकदमा किया है। दोनों की उम्र में भी 19 साल का अंतर है। माया विलो 25 साल की हैं जबकि अम्मार महमूद 44 साल का है। अम्मार महमूद पर यह भी आरोप है कि वह माया विलो के साथ रहने के बावजूद वेश्याओं के साथ पार्टी करता था।