Tuesday, June 24, 2025

1600 फुट लंबे ब्रिज से टकराया नेवी जहाज…277 लोग थे सवार, 19 घायल: Video आई सामने

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। घटना 17 मई की रात 8:30 बजे हुई। इस दुर्घटना के समय जहाज में करीबन 277 लोग सवार थे। इनमें से 19 घायल हुए जबकि 2 की मौत हो गई।

पूरी घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि जहाज एक फ्रेंडली टूर में न्यूयॉर्क आया था और जिस समय वो ब्रिज से टकराया वो न्यूयॉर्क पियर 17 से आइसलैंड जा रहा था।

जहाज का नाम ‘Cuauhtémoc’ (कुआउतेमोक ) है। यह 1982 में पहली बार चलाया गया था। इसकी लंबाई 297 फीट लंबी और चौड़ाई 40 फीट है।

जानकारी के मुताबिक ये हर साल ट्रेनिंग के लिए चलाया जाता है। इस दौरान ये 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकता है। कुल 254 दिन यात्रा में इसके 170 दिन समुद्र में बीतते हैं।

इस घटना में ब्रुकलिन ब्रिज को भी खासा नुकसान हुआ। ब्रिज 142 साल पुराना है। इसकी लंबाई 1600 फुट है। रोज इस ब्रिज से करीब 1 लाख गाड़ी और 32000 पैदल यात्रियों का आना जाना है।