उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अग्निवीरों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में अब अग्निवीरों को पुलिस और PAC भर्ती में 20% पदों पर आरक्षण मिलेगा। यह फैसला CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया है।
योगी सरकार अग्निवीरों को 20% आरक्षण के साथ ही 3 वर्ष की छूट सीमा भी भर्तियों में देगी। इसके अलावा उतने वर्षों की छूट और भी मिलेगी, जितना किसी आवेदक ने अग्निवीर ने सेना में सेवाएँ दी होंगी। योगी सरकार इससे ने यह फैसला मंगलवार (3 जून, 2025) को लिया है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में अग्निपथ योजना शुरू की थी| इसके तहत सेना में चार साल की सेवा के बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाना है। इससे पहला बीच 2026 में बाहर आना है। उनको भी आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्तियों में इसका लाभ मिलेगा।
इससे पहले अर्धसैनिक बल भी अपने यहाँ इन अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर चुके हैं।