Sunday, July 13, 2025

उत्तरकाशी में फिर फटा बादल, 9 मजदूर लापता: भारी बारिश के बाद मंदाकिनी-अलकनंदा नदी उफान पर, उत्तराखंड के पर्वती इलाकों में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार (28 जून 2025) रात बादल फटने से भारी नुकसान हो गया। यहाँ बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बलिगढ़ में अंडर कंस्ट्रक्शन होटल साइट तबाह हो गई। इसमें 9 मजदूरों के लापता होने की भी सूचना है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर है। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में बारिश के चलते मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी पहाड़ी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।चलते तबाही का मंजर है।