वंदे भारत एक्सप्रेस ने जम्मू-कश्मीर के चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे पुल को पार किया। यह नजारा देख लोगों के दिल गर्व और खुशी से भर गए। इस पुल को बनने में 20 साल का समय और 14 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। यह आर्क ब्रिज एफिल टावर से 35 मीटर ऊँचा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वंदे भारत को इस पुल से गुजरते देखना एक ऐतिहासिक पल के जैसा था। यह पुल 1,315 मीटर लंबा और 359 मीटर ऊँचा है। IndianTechGuide नाम के यूजर ने X पर इस वीडियो को पोस्ट किया, जिसे हजारों लाइक और व्यू मिले।
🚨 A Vande Bharat train crosses through the world's highest railway bridge, the Chenab Bridge in Reasi, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/RzW3FyIIup
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) January 25, 2025
यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा- “यह वाकई अद्भुत दृश्य है। भारत ऐसे अद्भुत पुलों का विकास कर रहा है।” कुछ ने इसे लाइव अनुभव करने के लिए टिकट बुक करने की बात भी कही। वंदे भारत के इस सफर ने हर किसी को गर्व का अहसास कराया।