मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गोवा के मडगाँव जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस ने सोमवार (23 दिसम्बर, 2024) को अपना रास्ता बदल लिया। उसने दीवा स्टेशन से यह रास्ता बदला। रास्ता बदलने की यह नौबत रेलवे स्टेशन पर हुई एक खराबी के चलते हुई।
वन्दे भारत पनवेल के रास्ते गोवा जाती है, लेकिन इस रूट पर खराबी आई, इसके बाद इसे कल्याण के रास्ते भेजने का फैसला हुआ। इसके लिए ट्रेन को दीवा स्टेशन पर रिवर्स किया गया और 90 मिनट के लिए अलग-अलग जगह रोका भी गया। हालाँकि, बाद में ट्रेन अपने पुराने रूट से ही गोवा की तरफ गई।
वन्दे भारत के साथ हुई इस समस्या के चलते बाकी लोकल ट्रेनों पर भी असर पड़ा। कई लोगों ने दावे किए कि वन्दे भारत में खराबी आई है और वह रास्ता भटक गई लेकिन बाद में रेलवे ने असल कारण बताया।