बिहार के भोजपुर में हरेन्द्र यादव नाम के एक शख्स ने गाँव की ही एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। हरेन्द्र उसके घर में घुस गया और बच्चों के सामने ही पीड़ित के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने इसके बाद हरेन्द्र यादव के ऊपर तेज़ाब फेंक दिया। इसमें हरेन्द्र यादव का झुलस गया।
यह घटना सोमवार (24 मार्च, 2025) को हुई। पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है, वह अपने 2 बच्चों के साथ गाँव में रहती है। इसी का फायदा उठाने की कोशिश हरेन्द्र यादव ने की। तेज़ाब का हमला होने पर हरेन्द्र यादव की एक आँख झुलस गई है।
पीड़िता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने हरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। पीड़िता का भी बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले की आगे जाँच कर रही है।