Tuesday, March 18, 2025

CM भजनलाल शर्मा के दखल से थमा उदयपुर ‘राजपरिवार’ का झगड़ा, एकलिंगजी के दर्शन के साथ पूरा हुआ विश्वराज सिंह का ‘राजतिलक

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा के दखल के बाद मेवाड़ राजघराने में चाचा-भतीजे की लड़ाई थम गई। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बुधवार (27 नवम्बर) को एकलिंगजी और धूणी माता के दर्शन किए। इससे पहले सोमवार को उन्हें सिटी पैलेस उदयपुर में घुसने नहीं दिया गया था। विश्वराज सिंह और उनके चाचा अरविन्द सिंह के समर्थकों के बीच इस दौरान पथराव भी हुआ था।

बुधवार को शाम 6:30 बजे विश्वराज सिंह सिटी पैलेस में पहुँचे थे। यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मैसेज के बाद सम्भव हो सका। उनके राजतिलक के बाद एकलिंगजी और धूणी माता के दर्शन ना हो पाने के कारण रस्म अधूरी थी। अब उनके यहाँ शोक खत्म हो गया और परंपरा पूरी हो गई।

वहीं दर्शन के बाद उनके चचेरे भाई और सिटी पैलेस में पहले उनकी एंट्री रोकने वाले उनके भाई लक्ष्यराज सिंह ने मीडिया से कहा, “बेवजह हिंसा के प्रशसंक हम भी नहीं है, पर समझ ले दुनिया हम नपुंसक नहीं हैं।” उन्होंने विश्वराज सिंह पर घमंडी होने का आरोप जड़ा।