आरोपित की असली पहचान 32 साल के अब्दुल शारिक के तौर पर हुई है। वह लड़कियों को साहिल शर्मा नाम रखकर फँसाता था, फिर उनसे उनकी फोटो-वीडियो माँगता था और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की माँग करता था।
उसने जिन लड़कियों को फँसाया था उनसे वह होटलों में मिलता था। वहीं उनकी वीडियोज बनाता था। बाद में उन्हीं के सहारे पीड़िताओं से पैसे ऐंठता था।
महिला ने सारे सबूत देखने के बाद लड़कियों से संपर्क किया और उन्हें प्रेरित किया कि वो अब्दुल के विरुद्ध शिकायत दें। अब्दुल शारिक के विरुद्ध केस दायर होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। अदालत में पेशी के बाद उसकी हिरासत की माँग की गई है