मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक महिला में आने ससुराल वालों पर मारने-पीटने और उसके शरीर को लोहे की गरम रॉड से जलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी, ससुर और पति समेत बाकी लोगों ने उसके गुप्तांग में मिर्च भर दी। महिला ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला का आरोप है कि उसे जानवरों की तरह प्रताड़ित करने के बाद ससुराल वालों ने मरने के लिए 80 किलोमीटर दूर छोड़ दिया। उसका पति ट्रक ड्राइवर है जबकि वह स्वयं आशा के तौर पर काम करती है। महिला ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले एक युवक उनके घर आया था और उससे छेड़खानी करने लगा था।
जब महिला के साथ छेड़खानी को जेठानी ने देखा तो उसके ऊपर ही आरोप जड़ दिए। इसके बाद उसकी प्रताड़ना चालू हुई। महिला के पाँच बच्चे हैं, उन्हें भी परिवार ने अपने पास रखा है। महिला ने इस संबंध में कार्रवाई की माँग की है। पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है।