Saturday, April 26, 2025

अब्बू, अम्मी को मत मारो, अल्लाह का वास्ता: रमजान पर बीवी ने माँगे पैसे तो सदाक हुसैन ने तोड़ दी टाँगे, बिलखते रहे बच्चे

जम्मू-कश्मीर के कोट बलवाल इलाके में एक महिला को उसके शौहर सदाक हुसैन ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। महिला सदाक से रमजान और ईद के लिए खर्च माँगने गई थी। महिला की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। 

सदाक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ता है कि वह महिला को बेरहमी से पीट रहा है। इस बीच उसकी बहू और बेटी बीच-बचाव भी कर रही है लेकिन वह नहीं रुकता। बेटी वीडियो में कहती है, “अब्बू, अम्मी को मत मारो! अल्लाह का वास्ता।”

पिटाई इतनी ज्यादा बेरहमी से हुई कि महिला की दोनों टाँगे टूट गईं और गर्दन में चोट आई। महिला पर कुल्हाड़ी से भी हमला हुआ। महिला का इलाज चल रहा है। पता चला है कि महिला और शौहर सदाक 15 वर्षों से अलग रहते थे। हालाँकि, उनका घर आसपास ही है।

महिला त्यौहारों पर खर्चा लेने के लिए सदाक के पास चली जाती थी। इस बार भी वह त्यौहार के मौके पर पैसा लेने गई थी लेकिन उस पर हमला हो गया।