बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। माँ ने ही अपने दामाद के गले पर चाकू के वार किए। महिला यशश्विनी अपने पति के अवैध संबंध को लेकर गुस्से में थी। वह अपने मायके में रह रही थी। उसका पति लोकनाथ उसे वापस लाना चाहता था।
19 साल की यशस्विनी ने तीन महीने पहले 37 वर्षीय लोकनाथ सिंह से शादी की थी। दोनों की उम्र में 18 साल के अंतर के चलते यशश्विनी के परिवार वाले शादी से नाखुश थे। लेकिन लोकनाथ ने यशश्विनी के माता-पिता को धमकी देकर शादी कर ली थी।
लोकनाथ ने यशश्वनी को धमकी दी थी कि अगर वह वापस नहीं आती तो वह उसकी माँ को ले जाएगा। इसके बाद यशश्विनी ने लोकनाथ की हत्या की साजिश अपनी माँ के साथ मिलकर रची। 22 मार्च, 2025 को यश्वशिनी लोकनाथ को बाहर मिलने बुलाया।
यशस्वनी ने पति को नींद की गोलियाँ मिलाकर खाना खिलाया, जिसके बाद लोकनाथ बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या कर दी। यशस्विनी की माँ ने अपने दामाद पर चाकू से कई वार किए। सोलादेवनहल्ली पुलिस ने माँ-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।