Friday, March 14, 2025

दिल्ली CM पद से इस्तीफा देने आईं आतिशी को LG ने बताया क्यों हारी AAP, याद दिलाया ‘यमुना का श्राप’, कहा- केजरीवाल को चेताया था: रिपोर्ट्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार (9 फरवरी, 2025) को इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंपा। उपराज्यपाल सक्सेना ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक कार्यवाहक के तौर पर काम करने को कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्तीफा सौंपने गईं आतिशी से उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि उनकी पार्टी ‘यमुना के श्राप’ के चलते हारी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को यमुना के श्राप के विषय में चेताया था जब उन्होंने उसकी सफाई का एक प्रोजेक्ट सुप्रीम कोर्ट से रुकवा दिया था।

गौरतलब है कि 2023 में केजरीवाल के सीएम रहते समय NGT के यमुना सफाई के एक प्रोजेक्ट को रुकवाया गया था। AAP की दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2025 चुनाव में करारी हार हुई है और वह 22 सीटों पर सिमट गई है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत के साथ 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की है।