केरल के त्रिसूर में ज्योतिषी बनकर महिलाओं का यौन शोषण करने वाले यूसुफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूसुफ महिलाओं को उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का झाँसा देकर उनका यौन उत्पीड़न करता था।
ऑनमनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित यूसुफ खान ओट्टापलम के पलक्का परम्बिल हाउस का रहने वाला है। एंथिकाड पुलिस के अनुसार आरोपित ने एक महिला से खुद को अरबी ज्योतिष अपने तथाकथित उपचार केन्द्र बुलाया था। उसने महिला को भरोसा दिलाया था कि उसके परिवार में नकरात्मक ऊर्जा है, जिसे वह दूर कर सकता है।
वहाँ उसने कथित तौर पर महिला का यौन शोषण किया। पीड़ित महिला ने जब उसकी सच्चाई सबके सामने लाने के लिए कहा तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। वहाँ उसने कथित तौर पर महिला का यौन शोषण किया। पीड़ित महिला ने जब उसकी सच्चाई सबके सामने लाने के लिए कहा तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
एक और महिला ने बताया कि यूसुफ ने न सिर्फ उसका यौन उत्पीड़न किया, बल्कि उससे करीब ₹1.5 लाख और सोने के गहने भी छीन लिए थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उससे बुरी आत्माओं को काले जादू से दूर करने की बात कह कर अपने अड्डे पर बुलाया था।
पुलिस के अनुसार यूसुफ अपने हाथ पर एक तरल पदार्थ लगाकर महिलाओं के माथे पर रगड़ता था और उन्हें इसे सूँघने के लिए मजबूर करता था, ताकि महिला नशे में चली जाए और वह उसका फायदा उठा सके।