Friday, March 29, 2024
Homeबड़ी ख़बरलोकसभा चुनाव : MOTN सर्वे के मुताबिक उत्तर भारत में NDA के लिए...

लोकसभा चुनाव : MOTN सर्वे के मुताबिक उत्तर भारत में NDA के लिए UPA नहीं होगी बड़ी चुनौती

यदि उत्तर भारत के इन पाँचों राज्यों में सीटों के लिहाज से देखें तो एनडीए यहाँ 66 सीटों पर चुनाव जीत सकती है, जबकि अन्य दलों को 65 सीटें मिल सकती है। यूपीए की बात करें तो सर्वे के मुताबिक यूपीए को यहाँ से 20 सीटें मिल सकती है।

लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले इंडिया टुडे-कार्वी इनसाइट्स ने मिलकर मूड ऑफ द नेशन (MOTN) के नाम से देश भर में एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 में देश के उत्तरी हिस्से में भाजपा व उनके सहयोगी दलों के लिए को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) से बड़ी चुनौती नहीं मिलेगी।

इस रिपोर्ट की मानें तो उत्तर भारत के पाँच राज्यों – दिल्ली, हरियाणा, पंजाब , उत्तर प्रदेश और राजस्थान – में बीजेपी को कॉन्ग्रेस से ज़्यादा बड़ी चुनौती अन्य दलों से मिलेगी। इंडिया टुडे ने इस सर्वे के ज़रिए देश के लोगों के मिज़ाज जानने का प्रयास किया। इस सर्वे के ज़रिए यह भी जानने का प्रयास किया गया कि लोकसभा चुनाव में जनता किन मुद्दों के आधार पर वोट करेगी।

इसके साथ ही इस सर्वे में यह भी जानने का प्रयास किया गया कि, क्या जनता यूपीए, एनडीए के आलावा तीसरे विकल्प को मौका देगी? इसी तरह चुनाव से जुड़े कई सवालों के आधार पर कराए गए इस सर्वे में जो परिणाम आए हैं वो यूपीए समेत कई दलों के लिए चौकाने वाली है।

सर्वे के मुताबिक उत्तर भारत के पाँच राज्यों में चुनाव के नतीजे एनडीए के समर्थन में ही आने वाली है। सर्वे के मुताबिक इन पाँच राज्यों – दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान- में एनडीए को 40% तक वोट मिल सकते हैं, जबकि यूपीए को महज 23% वोट मिलने की संभावना है। हालाँकि, इस रिपोर्ट के मुताबिक अन्य दल इन राज्यों में यूपीए से ज्यादा भाजपा व उनके सहयोगी दलों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

सर्वे की मानें तो एनडीए व यूपीए के अलावा इन राज्यों में अन्य दलों को 37% वोट मिलने की संभावना है।  

पाँच राज्यों में इतनी सीटें भाजपा को मिल सकती है

यदि उत्तर भारत के इन पाँचों राज्यों में सीटों के लिहाज़ से देखें तो एनडीए यहाँ 66 सीटों पर चुनाव जीत सकती है, जबकि अन्य दलों को 65 सीटें मिल सकती है। यूपीए की बात करें तो सर्वे के मुताबिक यूपीए को यहाँ से 20 सीटें मिल सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन पाँच राज्यों में लोकसभा की कुल 135 सीटें हैं। सर्वे में इस बात की भी चर्चा है कि यदि सपा व बसपा यूपीए का हिस्सा होता तो एनडीए को नुकसान होता।

*दिल्ली राज्य नहीं है, सर्वे में लिखने की सहजता के लिए उसे ‘राज्यों’ में शामिल किया गया है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुख़्तार अंसारी की मौत: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया था माफिया, पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

माफिया मुख़्तार अंसारी को बाँदा जेल में आया हार्ट अटैक। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पूर्वांचल के कई जिलों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था।

‘कॉन्ग्रेस सरकार ने रोक दिया हिन्दुओं का दाना-पानी, मैं राशन लेकर जा रहा था’: विधायक T राजा सिंह तेलंगाना में हाउस अरेस्ट, बोले –...

बकौल राजा सिंह, कॉन्ग्रेस सरकार ने चेंगीछेरला के हिन्दुओं का खाना और राशन तक बंद कर दिया है और जब वो राशन ले कर वहाँ जाने वाले थे तो उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe