जिसके बूथ पर BJP ने बंगाल में ली थी बढ़त, उस कार्यकर्ता अरिंदम का शव फँदे से लटकता मिला

बीजेपी कार्यकर्ता अरिंदम का लटकता मिला शव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में रविवार (मई 16, 2021) को फाल्टा विधानसभा में बीजेपी कार्यकर्ता अरिंदम मिडी का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। बता दें कि बीजेपी ने उनके बूथ (नंबर 205) में बढ़त बनाई थी।

https://twitter.com/IndranilKhan/status/1393840704103747588?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एक बीजेपी कार्यकर्ता के साथ किए गए मारपीट के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उनके ट्वीट के मुताबिक घटना टॉलीगंज की है।

https://twitter.com/I_Mukundjha/status/1393694282054176768?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “भाजयुमो सचिव संभू सरकार को 40 शांतिदूतों द्वारा ईद का तोहफा। उन्होंने उसे मारने की कोशिश की लेकिन सौभाग्य से परिवार ने बचा लिया। लेकिन पूरा परिवार घायल है और अब पीजी अस्पताल में भर्ती है। घटना 3:00 बजे सुबह की है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।”

गौरतलब है कि इससे पहले नादिया जिले में रोआवारी गाँव के मंडलपारा में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला था। यह क्षेत्र चकदहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मृतक की पहचान दिलीप कार्तनिया के रूप में हुई थी, जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह बूथ स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे थे। बताया गया कि पोलिंग के दिन कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार्तनिया को धमकी दी थी। बाद में लगभग 11 बजे उन्हें किसी अज्ञात ने बुलाया तो वे घर से चले गए, लेकिन फिर नहीं लौटे।

इससे पहले कूचबिहार जिले के दिनहाटा टाउन मंडल के अध्यक्ष अमित सरकार का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मंडल अध्यक्ष का शव दिनहाटा में लटकते हुए हालत में बरामद किया गया। अमित सरकार की हत्या को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा था कि टीएमसी की ओर से इस हत्या को अंजाम दिया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि टीएमसी चाहती है कि ऐसा करके वह बीजेपी कार्यकर्ता को डरा कर घर में बैठा देंगे लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखेंगे।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया