‘अपनी बेटी बेच दो, हमलोग काफी पैसे देंगे’: UK की महिलाओं को लालच दे रहे मिडिल-ईस्ट मुस्लिमों के कुछ समूह

मध्य-पूर्वी मुल्कों का एक समूह UK में लड़कियों के खरीद-फरोख्त में लगा है? (प्रतीकात्मक चित्र)

साउथ यॉर्कशायर पुलिस ने जानकारी दी है कि एक महिला जब अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो मिडिल-ईस्ट के 3 लोगों ने उनसे संपर्क किया और लड़की को ख़रीदीने के लिए एक बड़ी धनराशि की पेशकश की। ये ये घटना बुधवार (1 दिसंबर, 2021) को बातेमूर रोड में सुबह के 8:20 बजे हुई। इसके बाद महिला बुरी तरह डर गई और स्कूल की तरफ भाग निकली। मिडिल-ईस्ट के तीनों मुस्लिमों ने उसका पीछा भी किया। जिसने रुपए ऑफर किए, उसकी उम्र 40 वर्ष के करीब रही होगी और स्ट्राइप्स वाली हूडी पहन रखी थी।

साथ ही उसने अपने चेहरे को भी ढक रखा था। महिला अपनी बेटी को लेकर ‘लोअर मीडो स्कूल’ जा रही थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ वहाँ आ धमका और उसने रुपए निकाल कर महिला से उसकी बेटी को बेच डालने की पेशकश की। महिला ने इससे साफ़ इनकार कर दिया। पुलिस को उस गाड़ी का नंबर नहीं पता चल सका, जिससे ये आरोपित आए थे। हालाँकि, महिला ने उस गाड़ी के हुलिये को लेकर पुलिस को जानकारी दी है।

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। पिछले महीने डोनकास्टर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। वहाँ की पुलिस ने बताया था कि टाउन सेंटर स्थित प्राइमार्क दुकान में एक महिला से कुछ लोगों ने उनकी बेटी को बेचने के बदले बड़ी धनराशि देने का लालच दिया था। ये घटना 12 नवंबर, 2021 को शाम के 4 बजे हुई थी। महिला और उसकी बेटी का वो लोग पीछा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्ची को लेकर अभद्र टिप्पणियाँ भी की और उन्हें असहज महसूस कराया।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया