Thursday, April 25, 2024
Homeदेश-समाजतौसीफ़ इमरान ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, Tik Tok पर बनाता...

तौसीफ़ इमरान ने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, Tik Tok पर बनाता था बलात्कार का वीडियो

फोन में रिकॉर्डिंग करने के लिए तौसीफ़ इमरान ख़ान नाबालिग पर सेक्शुअल एक्टिविटीज़ के लिए दबाव बनाता था। वह लड़की को लालबाग के बगीचे में ले जाता था और...

वडोदरा में एक मुस्लिम व्यक्ति ने 14 साल की दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ न सिर्फ़ बार-बार बलात्कार किया बल्कि इस कुकृत्य को उसने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी ख़बर के अनुसार, कथित तौर पर इमरान उस छात्रा को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले गया और उसका धर्म-परिवर्तन (इस्लाम में) कराने में लगा रहा।

19 वर्षीय तौसीफ़ इमरान ख़ान जिसने नाबालिग का यौन शोषण किया, वो 12वीं कक्षा का छात्र है और मंझलपुर का रहने वाला है। इमरान के ख़िलाफ़ POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह लड़की को लालबाग के बगीचे में ले जाता था और प्रतापनगर के ओएनजीसी परिसर के पास उसका यौन उत्पीड़न करता था। लड़की के माता-पिता ने दावा किया है कि फोन में रिकॉर्डिंग करने के लिए ख़ान नाबालिग पर सेक्शुअल एक्टिविटीज़ के लिए दबाव बनाता था।

पुलिस जाँच में पता चला है कि खान Tik Tok पर लड़की की तस्वीरें और वीडियो शेयर करता था। फ़िलहाल, उसने लड़की की कोई भी अश्लील सामग्री शेयर नहीं की। हालाँकि, उसने यह धमकी दी थी कि जब भी लड़की के माता-पिता उससे उलझेंगे तो वो उन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा।

लड़की के माता-पिता को अपनी बेटी के यौन शोषण का पता तब लगा जब उन्होंने 20 जून को उसका पीछा किया। तब उन्हें पता चला कि ख़ान उसे लालबाग बगीचे और फिर प्रतापनगर रोड पर हजीरा मकबरे में ले गया। लड़की के माता-पिता ने अपनी शिक़ायत में यह भी बताया कि ख़ान उनकी बेटी का धर्म-परिवर्तन कराने के मक़सद से उसे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाता था। ख़ान द्वारा शादी का वादा करने पर लड़की ने रमज़ान पर रोज़ा रखना भी शुरू कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, ख़ान गुजरात बोर्ड परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में इस लड़की से मिला था। उसने बार-बार लड़की का पीछा किया, उससे संपर्क किया और उससे शादी का वादा किया। इससे पहले साल 2017 में भी नाबालिग से छेड़छाड़ के लिए उसके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था।

पिछले कुछ महीनों में नाबालिगों के बलात्कार की कई घटनाएँ सामने आईं हैं। कानपुर में एक मौलवी ने मदरसा में एक नाबालिग के साथ बलात्कार किया था। एक और चौंकाने वाले मामले में, 12 साल की लड़की से बलात्कार के आरोप में 2 मुस्लिम पुरुषों को गिरफ़्तार किया गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की 89 सीटों पर मतदान, 1198 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे मतदाता, मैदान में 5 केंद्रीय मंत्री और 3 राजघरानों...

दूसरे चरण में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव मैदान में हैं, जिसमें वी. मुरलीधरन, राजीव चंद्रशेखर, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और शोभा करंदलाजे चुनाव मैदान में हैं।

कॉन्ग्रेस ही लेकर आई थी कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण, BJP ने खत्म किया तो दोबारा ले आए: जानिए वो इतिहास, जिसे देवगौड़ा सरकार की...

कॉन्ग्रेस का प्रचार तंत्र फैला रहा है कि मुस्लिम आरक्षण देवगौड़ा सरकार लाई थी लेकिन सच यह है कि कॉन्ग्रेस ही इसे 30 साल पहले लेकर आई थी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe