Friday, March 29, 2024
Homeदेश-समाजबुर्का पहन अस्पताल में घूम रहा था रईस, लोगों ने पकड़कर पहले कूटा फिर...

बुर्का पहन अस्पताल में घूम रहा था रईस, लोगों ने पकड़कर पहले कूटा फिर पुलिस को सौंप दिया

आरोपित की पहचान कानपुर के चमनगंज निवासी जमील के बेटे रईस के तौर पर हुई है। वह अस्पताल की ही एक डॉक्टर गजाला अंजुम की कार चलाता है।

उत्तर प्रदेश के अकबरपुर जिला अस्पताल में एक युवक को लोगों ने बुर्का पहनकर घूमते पकड़ा। लोगों की नजर में आने के बाद उसने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने पकड़कर पहले उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरोपित की पहचान कानपुर के चमनगंज निवासी जमील के बेटे रईस के तौर पर हुई है। वह अस्पताल की ही एक डॉक्टर गजाला अंजुम की कार चलाता है। घटना बुधवार (8 सितंबर 2021) की है।

बुर्का पहनकर घूम रहे रईस की चाल पर कुछ महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों को दी। सखी केंद्र की निधि सचान ने जब कर्मियों के साथ उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पहले वह इमरजेंसी वार्ड में घुसा। फिर बाउंड्री वाल को फाँदने की कोशिश की। लोगों ने आतंकी समझकर शोर मचाया। इससे पहले कि वो भाग पाता कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया औऱ उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी गई और मौके पुलिस पहुँची। उसे कोतवाली लाया गया।

थाने में सीओ अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रईस बताया। शुरुआत में चमनगंज का पता बताया फिर कहने लगा कि वह फहीमाबाद में हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज के पास रहता है। बुर्का पहनकर घूमने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सीओ अरुण कुमार ने अमर उजाला को बताया कि उसके परिजनों को थाने बुलाया गया। फोन पर परिजनों ने उसके सिरफिरा होने की जानकारी दी। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन में जुटी है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘अब्बा ने 10 दिनों से नहीं किया था पैखाना, दिल्ली AIIMS के डॉक्टर करें पोस्टमॉर्टम’: मुख्तार अंसारी के बेटे की डिमांड, मौत की न्यायिक...

5 डॉक्टरों के पैनल ने किया मुख़्तार अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम। कोर्ट ने दिया न्यायिक जाँच का आदेश। बेटे उमर ने कहा - प्रशासन पर भरोसा नहीं।

‘जो बहन-बेटी का भाव लगाएँ वो…’ : मंडी में ‘राष्ट्रवादी आवाज’ बनकर कंगना रनौत ने किया मेगा रोड शो, माँ ने भी सुप्रिया श्रीनेत...

कंगना रनौत मंडी से इस बार चुनावी मैदान में हैं। आज उन्होंने मंडी में अपना रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने खुद को मंडी की जनता की बहन-बेटी बताया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe