मिशन शक्ति: सैटेलाइट को मार गिरा भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति, दुनिया का चौथा देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम सन्देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “ऐंटी सैटलाइट वेपन A-SAT सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। मैं इसके लिए डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1110797218703761408?ref_src=twsrc%5Etfw

“भारत ने अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा लिया है। अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि हासिल है। भारत चौथा देश है जिसने आज यह सिद्धि प्राप्त की है। हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर (Low Earth Orbit) में एक सैटेलाइट को मार गिराया। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। इसे सिर्फ़ 3 मिनट में मार गिराया गया। इसका नाम मिशन शक्ति था। यह एक अत्यंत कठिन ऑपरेशन था। इसके लिए उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। हमारे लिए यह गर्व की बात है। यह पराक्रम भारत में ही विकसित मिसाइल से पूरा किया गया। इसके लिए इस से जुड़े सभी लोगों को बधाई।”

अंतरिक्ष हमारे जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। कृषि से लेकर संचार और मौसम, शिक्षा, मेडिकल तक उपग्रहों का लाभ हमें मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार (मार्च, 2019) को सोशल मीडिया पर बताया कि वो 12 बजे दोपहर को देशवासियों के बीच एक सन्देश लेकर आएँगे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह सन्देश किस बारे में होगा? मोदी के देश के नाम सन्देश देने से पहले उनके साथ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों की भी उपस्थिति थी। विश्लेषकों ने बताया कि सुरक्षा से सम्बंधित सभी अधिकारियों व मंत्रियों ने पीएम के साथ एक बैठक की। सन्देश पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया था।

https://twitter.com/narendramodi/status/1110781818238693376?ref_src=twsrc%5Etfw

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया