राजस्थान: मामा परवेज करवाता था भांजी का गैंगरेप, इमरान, आमीर सहित कई लोगों ने 1 महीने तक बनाया शिकार

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के अलवर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 22 साल की एक युवती को एक महीने तक नशे की हालत में रखा गया और फिर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 5-6 लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने इस घिनौनी वारदात के लिए अपने मामा परवेज मुन्सर्फ को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता का कहना है कि उसका मामा ही उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका गैंंगरेप करवाता था।

पीड़िता ने शनिवार (मार्च 7, 2020) को थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। वो उसे धमकी देते हैं कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मार डालेंगे। 

लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 26 दिसंबर 2019 को अपने रिश्तेदार और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज कर जाँच लक्ष्मणगढ़ के डीएसपी भूपेंद्र शर्मा को सौंप दी गई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 26 दिसंबर 2019 को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में मामा लगने वाला गाड़ी लेकर उसके घर आया। उसने युवती को नौकरी लगवाने का झाँसा दे दस्तावेज लेकर साथ अलवर चलने को कहा। वह भरोसा कर उसके साथ चली गई। उसके मामा परवेज मुन्सर्फ का उसके घर आना-जाना था। इसलिए वो उसकी बातों पर भरोसा करती थी। उसने बताया कि मामा उसे नौकरी लगाने की भी बात कहता था और परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने का बहाना बनाकर उसे ताबीज भी बनाकर देता रहता था।

जब परवेज ने उसे अपने साथ दस्तावेज लेकर चलने के लिए कहा तो उसने कागज निकालने के लिए पिता का सूटकेस खोला, जिसमें 10 लाख रुपए और 5 किलो चाँदी रखी हुई थी। जिसे परवेज ने देख लिया और तभी उसे नशीला पदार्श पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद परवेज पीड़िता के पिता के रुपए और चाँदी लेकर एक मकान पर ले गया। वहाँ उसने फिर से कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पीड़िता को नशा करवाया।

जब पीड़िता नशे की अवस्था में थी तो परवेज उसे गाजियाबाद के होटल में ले गया। यहाँ उसके साथ 3-4 दिन तक रेप किया गया। इसके बाद परवेज उसे नशे की हालत में ही चंडीगढ़ कोर्ट में ले गया, जहाँ उससे कोर्ट में कुछ कागजातों पर जबरन दस्तखत करवाए गए। इसके बाद नशे की हालत में उसके साथ अश्लील वीडियो बनाए गए। आरोपित यहीं पर नहीं रूके। वो फिर उसे अलवर ले गए। जहाँ 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर धमकी दी कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि उसके साथ रेप करने वाले इमरान और आमीर खान पुलिस में हैं।

इसके बाद भी आरोपितों ने पीड़िता को कब्जे में रखा था। यहाँ भी उसकी निगरानी करने वाले सभी लोगों ने नशीला पेय पिलाकर बारी-बारी से तकरीबन एक महीने तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड पर गाड़ी में बैठाकर भाग गया। जैसे -तैसे वह घर पहुँची। लेकिन वो घर पर कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी। मगर उसने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की है।     

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया