अफरोज ने लिफ्ट देने के बहाने परिचित छात्रा को उठाया, 15 महीने तक रेप किया, दूसरों से भी करवाया: धर्मांतरण करवाकर बना डाला कायनात खातून

सोनभद्र में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप और फिर धर्मांतरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अफरोज अली नाम के मुस्लिम लड़के ने एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया। अब 15 महीने बाद लड़की उसके गिरफ्त से छूटी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अफरोज लिफ्ट देने के बहाने उसका अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर 15 महीनों तक उसके साथ कई लोगों द्वारा दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका धर्मांतरण भी करा दिया गया।

महीनों तक बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म

ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है। यहाँ दुद्धी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया है कि 31 अगस्त 2022 को वो तहसील मुख्यालय के पास इंटर कॉलेज वाली सड़क पर खड़ी थी। वहाँ कलकली बहरा का रहने वाला उसका परिचित अफरोज अली पहुँचा और उसे घर छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक पर बैठा लिया। पीड़िता का कहना है कि अफरोज उसे अपने घर लेकर चला गया।

जब पीड़िता ने इसको लेकर सवाल किया गया तो अफरोज ने कहा कि घर पर कुछ सामान रखना है। उसे रखकर वह उसके घर पर छोड़ देगा। वहाँ अफरोज की बहनों ने उसे खाने को कुछ दिया, जिसमें कुछ मिला हुआ था। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह दूसरे राज्य में बंधक थी। यहाँ पर अफरोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अपने दोस्तों के सामने भी उसे परोसता रहा।

धर्मांतरण कर किया निकाह

पीड़िता ने बताया कि कई महीनों तक दुष्कर्म के बाद वो उसे झारखंड के गढ़वा कोर्ट लेकर पहुँचा। रास्ते में वो उसे मौलवी के घर लेकर गया और वहाँ उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। धर्मांतरण के बाद उसका नाम कायनात खातून कर दिया गया। इसके बाद अफरोज ने उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद अफरोज ने उर्दू में दस्तावेज तैयार करवा लिए। उसके आधार पर उसने कोर्ट मैरिज कर ली।

पीड़िता ने आगे बताया कि कोर्ट मैरिज करने के बाद अफरोज उसे वापस सोनभद्र के दुद्धी थाना इलाके में ले आया और उसे एक कमरे में कैद कर लिया। किसी तरह उसने एक मोबाइल से अपने परिजनों को लोकेशन भेजा। लोकेशन पाने के बाद पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने उसे बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अफरोज और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया