स्वागत समारोह में अफरा-तफरी के बीच कटकर अलग हुई BJP अध्यक्ष की ऊँगली

यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की एक स्वागत समारोह के दौरान उंगली कटकर हाथ से अलग हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर अफरा-तफरी मचने के दौरान हुई।

भाजपा अध्यक्ष को तुरंत वर्धमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मौक़े पर डीएम, एसपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार (अगस्त 12, 2019) को मुजफ्फरनगर के सर्कुलर रोड पर पहुँचे थे कि तभी वहाँ मौजूद कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान करने की कोशिश की। लेकिन जैसी ही कार्यकर्ताओं को देखकर स्वतंत्र देव सिंह गाड़ी से उतरने लगे, तभी उनकी दाहिने हाथ की छोटी उँगली कटकर हाथ से अलग हो गई।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1160859537848590336?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई घटना देखकर सभी कार्यकर्ताओं के माथे पर पसीना आ गया। उन्होंने जल्दी से जल्दी स्वतंत्र देव सिंह को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है।

घटना की सूचना पाते ही सभी प्रशासनिक और पुलिस महकमे के आला-अधिकारी मौक़े पर पहुँच गए। कहा जा रहा है सर्जरी के बाद भाजपा अध्यक्ष लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं।

इस घटना के संबंध में अपर मुख्य़ सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है कि स्वतंत्र देव सिंह को दाहिने हाथ की छोटी ऊँगली में चोट लगी थी। उनका इलाज डॉक्टर जैन द्वारा किया जा रहा है। इलाज के लिए सर्जरी को आवश्यक बताया गया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया