42 साल के हजरत अली ने किया बच्ची के बलात्कार का प्रयास, चिल्लाने लगी तो गला दबा कर मार डाला: फंदे से झूलता मिला शव

आरोपित हजरत अली (फोटो क्रेडिट-NEWS 18)

असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ रहने वाले 42 वर्षीय हजरत अली ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और जब वह नहीं मानी तो निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। 

हालाँकि, पुलिस ने घटना के संबंध में आरोप‍ित हजरत अली को बुधवार (16 नवंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया है। अली ढेकियाजुली इलाके के भाकुमारी क्षेत्र का रहने वाला है। वह मृतका का पड़ोसी था। वहीं ‘नॉर्थ ईस्ट लाइव’ के वीडियो के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि असम के ढेकियाजुली में रेप और मर्डर का मामला सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित हजरत अली ने अपना गुनाह कबूल किया है। बता दें कि मंगलवार को फंदे से झूलते हुए एक किशोरी का शव बरामद किया गया था।

‘नॉर्थ ईस्ट लाइव’ ने बताया कि मंगलवार (15 नवंबर, 2022) को लड़की को फंदे से झूलते हुए पाया गया। स्थानीय लोग शुरुआत से ही इसे अस्वाभाविक मौत का मामला मान रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने हजरत के घर पर तोड़फोड़ भी की।

एक स्‍थानीय वेबसाइट से बात करते हुए ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इन चार्ज ने बताया, “लड़की अपने घर में सो रही थी। हजरत अली परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उसके घर घुस गया और रेप करने का प्रयास किया। लेकिन, जब वह हजरत के हरकतों के बाद जाग गई और चिल्लाने लगी तो उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।”

पुलिस ने पहले अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर किया। पुलिस को हजरत पर शक हुआ और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। हजरत ने बाद में अपना गुनाह कबूल कर ल‍िया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया