मध्य प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ इंदौर में एक महिला व उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ़्तार किया गया। इन्होंने ऐसा कारनामा किया था, जिसे सुन कर आप भी दंग रह जाएँगे। आरोपित महिला पुलिस अधिकारी की वेशभूषा में लूटपाट को अंजाम दिया करती थी और उसका प्रेमी इन सब में उसकी मदद करता था। एक और जानने लायक बात यह है कि आरोपित महिला का प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है।
सबसे हास्यास्पद बात यह है कि आरोपित प्रेमी की पत्नी पुलिस अधिकारी है और उसी की वर्दी चुरा कर वह अपनी प्रेमिका को दिया करता था। उसकी पत्नी मध्य प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर है। पत्नी की वर्दी के सहारे दोनों आरोपित प्रेमी युगल लूटपाट की साज़िश को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपित महिला के पास से फेक पुलिस आई कार्ड भी ज़ब्त किया है।
https://twitter.com/IndiaToday/status/1150281636262453248?ref_src=twsrc%5Etfwअभी तक पुलिस ने आरोपितों की पहचान उजागर नहीं की है। इंडिया टुडे की ख़बर के अनुसार, पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।