नाबालिग के साथ कई बार रेप कर गर्भवती बनाने वाला 50 वर्षीय ‘पीर बाबा’ J&K से गिरफ़्तार

50 वर्षीय 'पीर बाबा' ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

जम्मू कश्मीर के रामबन से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। यहाँ स्थानीय लोगों द्वारा ‘पीर बाबा’ के नाम से पुकारे जाने वाले इस्लामिक उपदेशक पीर कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीर ने एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार पीड़ित नाबालिग लड़की का बलात्कार किया। मामला तब सामने आया जब परिजनों ने पाया कि पीड़िता गर्भवती है। इस घटना के बाद ‘पीर बाबा’ पुलिस से बचने के लिए लगातार जगह बदल-बदल कर रह रहा था लेकिन अंततः शुक्रवार (जून 7, 2019) को उसे बनिहाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

https://twitter.com/SureshChavhanke/status/1137578620866650112?ref_src=twsrc%5Etfw

पीड़ित नाबालिक लड़की को गर्भवती पाए जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी एवं ‘पीर बाबा’ के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया गया।

https://twitter.com/JustMariner/status/1137213580971978757?ref_src=twsrc%5Etfw

आरोपित पीर कासिम 50 वर्ष का है। उसके ख़िलाफ़ पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया