तिरंगे से अशोक चक्र को हटा कर लिख दिया इस्लामी कलमा, राष्ट्रध्वज का अपमान: नूपुर शर्मा के खिलाफ जमा हुई थी मुस्लिम भीड़

तेलंगाना में इस्लामवादियों ने भारतीय तिरंगे को विरूपित किया

भाजपा से निलंबित चल रहीं नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी के खिलाफ देशभर में शुक्रवार (10 जून, 2022) को हिंसक प्रदर्शन किए गए। इसी क्रम में तेलंगाना में कट्टरपंथी इस्लामवादियों ने देश की आन के प्रतीक भारतीय तिरंगे के साथ छेड़छाड़ कर दी। राज्य में दंगाइयों ने तिरंगे के बीच में अशोक चक्र को हटाकर इस्लामिक कलमा लिख दिया।

‘टाइम्स नाउ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त घटना महबूबनगर में मस्जिद-ए-रहमत मस्जिद के बाहर हुई, जहाँ सैकड़ों इस्लामवादी पैगंबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणियों के विरोध में एकत्र हुए थे। भीड़ ने कथित तौर पर नूपुर शर्मा और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

हालाँकि, इस दौरान इस्लामिक कट्टरपंथियों ने भारतीय तिरंगे से छेड़छाड़ कर अशोक चक्र को हटाकर उसकी जगह इस्लामिक कलमा को पेंट कर तिरंगे का अनादर किया।

गौरतलब है कि जब इस्लाम को कबूला जाता है तो कलमा पढ़वाया जाता है। ये एक घोषणा, या विश्वास का बयान है, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘शब्द’। शाहदाह या कलमा पढ़ना ‘शपथ / गवाही’ मुस्लिमों के लिए इस्लाम के पाँच स्तंभों में सबसे महत्वपूर्ण है।

देशभर में विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार (10 जून) को पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ देश भर के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस्लामिक कट्टरपंथी पैगंबर मुहम्मद पर इस्लामिक हदीसों को उजागर करने से नाराज हैं। जुमे की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सामने आए विजुअल्स में मुस्लिमों को नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ नारे लगाते और उनकी गिरफ्तारी की माँग करते देखा गया।

इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में तो नुपुर शर्मा के पुतले को फोर्ट रोड पर फाँसी से लटका दिया गया। ये हंगामे की गंभीरता को दिखाने के लिए पर्याप्त है। इस मामले की शुरुआत फैक्ट चेक के नाम पर प्रोपेगेंडा फैलाने वाले ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर द्वारा इस्लामिक कट्टरपंथियों को उकसाने के बद हुई।

इसी तरह का विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद किया गया। इस दौरान कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी भी की। झारखंड का राँची भी इससे अछूता नहीं रहा। राँची में भी आज (10 जून) नूपुर शर्मा के खिलाफ इस्लामवादियों ने हिंसक प्रदर्शन किया।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया