भाजपा कार्यकर्ता ममता सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे: अमित शाह; 23 सीट जीतने का दावा

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिलकर अलीगढ़ और बुलंदशहर में रैली की। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कॉन्ग्रेस और ममता बनर्जी दोनों पर जोरदार हमला किया है।

अमित शाह ने कहा “ममता दीदी, आपको क्या लगता है कि आप ऐसे भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लोगी, हमारी सरकार बनने से रोक लोगी। हम भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं, आपकी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।”

https://twitter.com/BJP4India/status/1093111227000049666?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके अलावा अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बंगाल में मोदी जी के नेतृत्व में में 23 सीटों पर कमल खिलना तय है। बुलंदशहर और अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कुछ महत्वपूर्ण बातें कहीं –

सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ मोदी सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा लाए बजट में 5 लाख तक की सालाना आय वालों को इनकम टैक्स में पूरी छूट देने का काम किया गया है।

मैं आज साफ कहना चाहता हूँ कि भाजपा उसी स्थान पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

आज महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम योगी जी की सरकार ने किया है।

योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक गन्ने का भुगतान किया गया है।

लोकतंत्र में अगर प्रतिभा हो, क्षमता हो, देश को आगे ले जाने की ललक हो तो हर एक को अपना स्थान ऊपर ले जाने का अधिकार है और उसका जीता जागता उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री मोदी हैं।

मोदी जी की सरकार ने देश को सुरक्षीत करने के साथ ही साथ 129 जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का कल्याण किया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया