भाजपा ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय भी इसमें शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विवेक ओबेरॉय (फाइल फोटो)

आज (अप्रैल 5, 2019) को भाजपा ने गुजरात में अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा से जुड़े 40 बड़े चेहरों के नाम है।

https://twitter.com/ANI/status/1114137162738483200?ref_src=twsrc%5Etfw

एक तरफ जहाँ इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडनवीस, निर्मला सीतारमण, स्मृति इरानी, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नाम भी है। वहीं भाजपा की इस लिस्ट में हेमा मालिनी, परेश रावल और विवेक ओबेरॉय जैसे बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी शामिल है।

राज्य के 26 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव मतदान के तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को होंगे। वैसे तो इस सूची में अधिकतर नामों से जनता परिचित है। लेकिन, अब देखना है कि गुजरात में भाजपा ने जो यकीन विवेक पर दिखाया है, वो उसे सही साबित करने में कितने सफल हो पाते हैं।

बता दें इन दिनों विवेक प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने के कारण ज्यादा चर्चाओं में है। रिपब्लिक भारत को दिए साक्षात्कार में विवेक ने यह भी कहा कि वह साफ़ कर देना चाहते हैं कि वो भाजपा के साथ नहीं हैं, बल्कि वो अपने देश के साथ हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया