छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग्स से ढक दी नेहरू की प्रतिमा

होर्डिंग से ढकी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की प्रतिमा (साभार: नई दुनिया)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को ढक दिया। यह होर्डिंग प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन मरकाम के स्वागत में लगाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मरकाम पहली बार यहाँ आ रहे हैं।

नई दुनिया में छपी ख़बर

नई दुनिया में छपी ख़बर के अनुसार, मरकाम के आगमन पर उनके समर्थक इतने उत्साहित हो गए कि पंडित नेहरू को ही भूल गए। सड़कों-चौराहों पर उनके स्वागत में बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए। खुद का राजनीतिक हित साधने के चक्कर में शहर के एक चौराहे पर लगी नेहरू प्रतिमा को भी पोस्टर से ढक दिया।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया