‘एक बच्चा 4 साल का, एक 8 साल का..’: रणदीप हुड्डा ने मायावती पर की थी ‘दलित व महिला विरोधी’ टिप्पणी, गिरफ़्तारी की माँग

मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फँसे एक्टर रणदीप हुड्डा, उठी गिरफ्तारी की माँग (फाइल फोटोज)

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर किए गए अपने विवादित बयान को लेकर मुसीबत में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस जातिवादी टिप्पणी के खिलाफ उनकी गिरफ्तारी की माँग हो रही है।

रणदीप हुड्डा द्वारा मायावती का मजाक उड़ाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भद्दे मजाक के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर लेते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की माँग की। वायरल वीडियो में रणदीप हुड्डा कहते हैं कि वो उन्हें एक ‘डर्टी जोक’ सुनाना चाहते हैं।

वह आगे कहते हैं, “मायावती 2 बच्चों के साथ जा रही होती हैं। इसी बीच एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि क्या बच्चे जुड़वा हैं? तो उन्होंने कहा कि नहीं एक चार साल और दूसरा 8 साल का है।” यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद का जोक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

उनके उस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर दलित विरोधी और महिला विरोधी बताकर एक्टर को गिरफ्तार करने की माँग की जा रही है।

वीडियो को शेयर करते हुए अगाथा श्रृष्टि नाम की एक यूजर ने ट्वीट किया, “अगर इससे यह पता नहीं चलता है कि यह समाज कितना जातिवादी और सेक्सिस्ट है, खासकर दलित महिलाओं के प्रति तो फिर मुझे नहीं पता क्या होगा। बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेता रणदीप हुड्डा एक दलित महिला के बारे में बात कर रहे हैं, जो उत्पीड़ितों की आवाज रही है।”

https://twitter.com/SrishtyRanjan/status/1397147896152166404?ref_src=twsrc%5Etfw

यहाँ इस मामले पर कुछ सोशल मीडिया यूजर के कमेंट आप देख सकते हैं।

https://twitter.com/malikprasshant/status/1397958683682693120?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/surabhihihihi/status/1397958166147592193?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/Aditya034779096/status/1397953224296960005?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/theharshitrai/status/1397959638256001027?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/RaviIns33417340/status/1397952483532566536?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/AmitsharmaGRENO/status/1397955988540456966?ref_src=twsrc%5Etfw

कब का है बयान

रणदीप हुड्डा का 43 सेकेंड का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वह 2012 का है। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम के दौरान एक्टर ने कुछ ऑडियंस के सामने यह बयान दिया था। लेकिन, उसके 9 साल बाद वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। जिसको लेकर इंटरनेट पर उनकी गिरफ्तारी की माँग की जा रही है।

इससे पहले युविका चौधरी, जो कि बिग बॉस, स्प्लिटिसविला और नच बलिए जैसे शो की कंटेस्टेंट रही थीं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में कहा था, “मैं भंगी जैसी दिख रही हूँ।” उनके उस बयान के बाद नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया। उनकी गिरफ्तारी की माँग भी की गई। इसके बाद युविका ने माफी माँग ली थी।

दिसंबर 2020 में अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान माता सीता के अपहरण को सही ठहराया था। हालाँकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी माँग ली थी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया