सिक्किम: 25 वर्षों तक CM रहे चामलिंग को छोड़ पार्टी के सभी विधायक BJP में शामिल

पवन कुमार चामलिंग 1994 से 2019 तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे

सिक्किम में पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को छोड़ कर उनकी पार्टी के सभी विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। एएनआई की ख़बर के अनुसार, राज्य विधानसभा में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के 15 विधायक थे, जिनमें से 14 ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का फैसला लिया है। इस बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद अब पूर्व सीएम चामलिंग अपनी पार्टी के इकलौते विधायक रह गए हैं। लगातार 25 वर्षों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे पवन चामलिंग की पार्टी 2019 विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी।

https://twitter.com/airnewsalerts/status/1161170748322402304?ref_src=twsrc%5Etfw

सिक्किम में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव के बाद सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा के प्रेम सिंह तमांग राज्य के मुख्यमंत्री बने। 15 विधायकों के साथ चामलिंग विपक्ष में बैठे थे, वहीं तमांग ने 17 विधायकों के साथ नई सरकार का गठन किया था। ख़बर लिखे जाने तक 15 में से 10 एसडीएफ विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

https://twitter.com/ANI/status/1161164475065614341?ref_src=twsrc%5Etfw

एसडीएफ के 15 विधायकों में से 10 ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की उपस्थिति में भाजपा ज्वाइन कर ली।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया