जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने किया पेशाब, उसके समर्थन में हैदराबाद में हिंसा और तनाव: कई हिन्दू घायल

हैदराबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के पास पेशाब करते व्यक्ति की पिटाई (चित्र साभार- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक व्यक्ति द्वारा छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा के पास एक व्यक्ति द्वारा पेशाब करने से तनाव फ़ैल गया है। हिन्दू संगठनों ने आरोपित की पिटाई के बाद सड़क पर उसकी परेड करवाई। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के लोग भी जमा हुए जिस से हालात तनावपूर्ण हो गए। पुलिस ने पेशाब करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार (3 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना हैदराबाद के सिद्दीपेट इलाके के गजवेल की है। सोमवार की रात लगभग 8:30 पर एक व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास पेशाब कर रहा था। कई रिपोर्ट्स में आरोपित को मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है। आस-पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने पेशाब कर रहे व्यक्ति को डाँटा। इस बीच वहाँ हिन्दू संगठन से जुड़े कुछ युवक पहुँच गए। उन्होंने आरोपित को अर्धनग्न हालत में शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमाया। इस जुलूस में भारत माता की जय, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय और जय श्री राम के नारे गूँज रहे थे।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हिन्दू संगठन के लोगों ने पेशाब कर रहे व्यक्ति की पिटाई की और पेशाब वाली जगह को चाटने पर मजबूर किया। घटना के समय आरोपित को नशे में बताया जा रहा है। जब हिन्दू संगठन आरोपित को ले कर सड़क पर जुलूस निकाल रहे थे इस दौरान दूसरी तरफ से मुस्लिम समुदाय के लोग भी एकजुट होने लगे थे। हालत तनावपूर्व देखते हुए बीच में पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस विवाद में कुछ हिन्दू घायल बताए जा रहे हैं।

हिन्दू संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार (4 जुलाई) को गजवेल बंद का आह्वान किया। पुलिस ने पेशाब करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर IPC की धारा 294, 294 (बी), 295- ए और 506 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे आरोपितों को भी चिह्नित कर के कार्रवाई की जा रही है। हिंसक झड़प के आरोपितों पर भी केस दर्ज किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालत नियंत्रण में हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया