कैदी माँ को जेल से छुड़ा कर फरार हुई इंस्टा मॉडल, लाखों फॉलोवर्स के लिए नंगी होकर फिर कराया फोटोशूट

कोलंबिया की इंस्टाग्राम मॉडल पर अपनी माँ को जेल से फरार करवाने का आरोप (फाइल फोटो)

कोलंबिया की 21 वर्षीया इंस्टाग्राम मॉडल पर सज़ा काट रही अपनी माँ को जेल से फरार करवाने में सहयोग करने का आरोप लगा है। मॉडल का नाम आइडा विक्टोरिया मेरलानो है जो कोलंबिया में काफी चर्चित हैं। इन पर अपनी माँ को फरार करवाने के लिए एक रस्सी और एक बाइक उपयोग में लाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम मॉडल ने इस बेहद कठिन काम की काफी तैयारी की थी। इंस्टाग्राम पर आइडा विक्टोरिया मेरलानो के 2.5 मिलियन फॉलोवर हैं।

मॉडल आइडा विक्टोरिया मेरलानो की माँ का नाम आइडा मेरलानो रेबोलेडो है। वो कोलंबिया की एक प्रसिद्ध राजनैतिक शख्सियत हैं। उन्हें मतदान के दौरान धोखाधड़ी, भ्र्ष्टाचार और अवैध हथियार रखने के आरोप में 15 वर्ष की सज़ा सुनाई गई थी। यह सज़ा उन्हें वर्ष 2019 में उनकी सीनेटर के तौर पर जीत के मात्र 6 माह के अंदर सुनाई गई थी। उस समय आइडा मेरलानो रेबोलेडो 38 वर्ष की थीं।

इसी सप्ताह अभियोजन पक्ष ने मॉडल और उनकी माँ पर लगे आरोपों के बारे में बताया। उनके अनुसार मॉडल आइडा विक्टोरिया मेरलानो ने अपनी माँ को जेल से फरार करवाने के लिए उस समय का इंतज़ार किया जब उन्हें दाँतों के एक डॉक्टर को दिखाने के लिए प्रशासनिक अनुमति मिली थी। डॉक्टर की क्लिनिक तीसरी मंज़िल पर थी। ऐसे में मॉडल आइडा विक्टोरिया मेरलानो ने एक रस्सी के सहारे उनको नीचे उतारा। इसके बाद उनके भागने में एक बाइक की मदद ली गई।

इस दौरान मॉडल कैदी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी को बातों उलझाए रही। एक वीडियो फुटेज से पता चला कि कोड वर्ड के तौर पर एक लाल कार्ड का भी प्रयोग किया गया था। यह कार्ड एक पहचान के तौर पर था कि वो रस्सी से नीचे उतर सकती हैं। यह सब कुछ कई लोगों के आगे हुआ जो हैरान हो कर पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे।

कैदी को भगाने वाली बाइक किसी डिलीवरी ड्राइवर द्वारा चलाया जाना बताया जा रहा है। तीसरी मंज़िल से उतर कर वो उसी बाइक से भाग जाती हैं। इस घटना ने जैसे ही तूल पकड़ा वैसे ही उसका फायदा मॉडल ने प्रसिद्धि के तौर पर उठाया। उन्होंने 1 महीने बाद एक पत्रिका के मुख्य पेज पर अपना नग्न फोटो प्रकाशित करवाया। उस फोटो में “द डॉटर ऑफ़ द फ़्यूजिटिव कॉन्ग्रेसवुमन कन्फ़ेशन्स” नाम से टैगलाइन थी।

इस मामले में जाँचकर्ताओं को फरार कैदी की बेटी और दाँत के डॉक्टर पर शक था। दाँतों के डॉक्टर का नाम जेवियर सेली था। अधिकारियों को लगा कि उन सभी ने आइडा मेरलानो रेबोलेडो को फरार करवाने में मदद की है। बाद में इन सभी को मामले में आरोपित भी किया गया।

हालाँकि दोनों ने पिछले सप्ताह खुद के निर्दोष होने की दलील दी है। यदि इस केस में उन्हें दोषी पाया गया तो कई वर्ष जेल में रहना होगा। लेकिन इन सभी बातों से इंस्टाग्राम मॉडल आइडा विक्टोरिया मेरलानो बेपरवाह दिख रही हैं। एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि, “मैं 21 साल के लिए जेल जाने के लिए तैयार हूँ। मैं खुश हूं क्योंकि मुझे विश्वास है कि खुशी एक खुद का निर्णय है। आज खुश रहो क्योंकि तुम नहीं जानते कि कल क्या होगा।”

हालाँकि मॉडल की माँ आइडा मेरलानो रेबोलेडो बहुत अधिक समय तक फरार नहीं रह पाईं। पुलिस ने उनको लगातार खोजने का प्रयास जारी रखा था। आखिरकार फ़रारी के कुछ ही महीने बाद जनवरी 2020 में उन्हें वेनेजुएला में गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अभी वो जेल में हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया