‘वे अल्लाह को नहीं मानते, बुत पूजते हैं…हमें नफरत है उनसे’: पाकिस्तानी बच्चों ने उगला भारतीयों के लिए जहर, Video वायरल

(फोटो साभार: वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब)

भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध कितने ही खराब क्यों न हों, एक भारतीय हमेशा शांति और चैन की ही बात करता है। हालाँकि, पाकिस्तान का हाल ऐसा नहीं है। वहाँ रहने वाले लोगों के दिमाग में भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर भरा हुआ है। आजकल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी ‘बच्चे’ भारत से नफरत और हिंदू धर्म का अपमान करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में, पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद वहाँ के बच्चों से भारत को लेकर सवाल पूछ रही हैं। इन सवालों के जवाब में पाकिस्तानी बच्चों के जवाब यह दर्शाते हैं कि भारत और हिंदुओं को लेकर उनके दिमाग में कितना कुछ भरा जा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये बच्चे हर चीज के लिए इस्लाम की दुहाई दे रहे हैं।

यहाँ क्लिक कर आप वीडियो देख सकते हैं। इस वीडियो में 3.38 सेकेंड के स्लॉट के बाद पाकिस्तानी बच्चे हिंदू धर्म को अपमानित करते और भारत से अपनी नफरत जाहिर करते देखे जा सकते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूट्यूबर बच्चे से पूछ रही है कि इंडिया का नाम सुनते ही उसके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है। इस पर वह कहता है “दुश्मनी, उनसे लड़ाई करें और गुस्सा आता है।” भारत से संबंधों के सुधार को लेकर बच्चे से सवाल पूछे कर जाने पर वह ‘नहीं’ का जवाब देता है और भारत से नफरत पर ‘हाँ’ कहता हुआ दिखाई देता है। एक अन्य बच्ची से सवाल पूछे जाने पर उसका जवाब भी यही है कि भारत का नाम सुनकर उसे गुस्सा आता है।

एक अन्य लड़के से भारत को लेकर यूट्यूबर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में लड़का कहता है, भारतीयों में जहानत (समझदारी) की कमी है। इसके बाद यूट्यूबर उससे कहती है कि भारतीय तो बहुत आगे निकल गए हैं फिर उनमें समझदारी की कमी कैसे हुई। इस पर, लड़का जवाब देते हुए कहता है, “लिखा है कि इनको सब कुछ यहीं पर मिल जाना है और हमें ऊपर जाकर मिलना है।” उसके इस जवाब का सीधा मतलब यह था कि हिंदू अपने कर्म में विश्वास रखते हैं और उन्हें यहीं सब कुछ मिल जाना है। इसके ठीक विपरीत इस्लामवादियों के लिए 72 हूरों से लेकर जन्नत तक का हिसाब लिखा हुआ है।

इसके बाद, सना अमजद ने एक अन्य लड़के से वही पूछा, इस पर उसने कहा, “हमारे दिल में उनके लिए नफरत पैदा होती है।” लड़के ने इसका कारण बताते हुए आगे कहा, “हम तो अपने रब को रब मानते हैं और वो बुतों (मूर्तियों) को अपना रब मानते हैं।” पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने अपने अगले सवाल में उस लड़के से पूछा किसने बताया कि मजहब की वजह से नफरत कर सकते हैं। इस पर लड़का कहता है “इस्लाम ने बताया।”

सना अमजद आगे एक 10-12 साल की लड़की से भारत को लेकर पूछते हुए दिख रहीं हैं। सवाल के जवाब में लड़की कहती है, “पड़ोसी देश होने के कारण वह हमारा दुश्मन है। इस दुश्मनी की बड़ी वजह यह है कि वह (भारत) कश्मीर पर जुल्म करता है।” यूट्यूबर आगे पूछती हैं कि आपको ये सब किसने बताया? इस पर वह लड़की कहती है, “मैंने से सब किताबों में पढ़ा और सुना है। मैं कश्मीर होकर आई हूँ।” हालाँकि, यूट्यूबर के यह पूछे जाने पर कि क्या आपने वहाँ जुर्म होते देखा है। लड़की कहती है “नहीं, मैंने सिर्फ सुना है।”

वीडियो को थोड़ा आगे बढ़ाने पर, पाकिस्तानी यूट्यूबर दो लड़कों से बात करती नजर आती हैं। इन लड़कों से भी भारत को लेकर सवाल पूछने पर एक लड़का कहता है, “भारतीय दुश्मन हैं।” वहीं, दूसरा लड़का कहता है, “वे लड़ते हैं और बुरे हैं।” भारत को लेकर नफरत का कारण पूछने पर लड़का कहता है, “वे मुस्लिम नहीं हैं, वे अल्लाह को नहीं मानते और पत्थर को पूजते हैं।” पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद आगे पूछती हैं कि क्या मजहब को लेकर किसी से नफरत करना सही है? इस पर फिर लड़का कहता है, “हाँ।”

बता दें कि भारत देश और हिंदू धर्म से पाकिस्तान के कट्टरपंथियों की नफरत कई दफा वीडियोज में सामने आ चुकी है। कभी बच्चे लकड़ी की तलवार से काफिरों की मारने की बात करते हैं तो कई बार माता-पिता ही अपने बच्चों से ये कहलवाते दिखते हैं कि वो काफिरों को मारेगा।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया