राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ और तस्करी में बढ़ोतरी की आशंका के बीच धारा 144 लागू

प्रतीकात्मक तस्वीर, दैनिक जागरण से साभार

राजस्थान स्थित श्रीगंगानगर की पाकिस्तान सीमा पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते के आदेश से लागू धारा 144, 15 नवंबर, 2019 तक जारी रहेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1175359422480076800?ref_src=twsrc%5Etfw

इंटेलिजेंस इनपुट पर लिया फैसला

मीडिया खबरों के अनुसार यह निर्णय गुप्तचर एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद लिया गया है। सीमा के 2 किलोमीटर अंदर तक शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक यह प्रतिबंध लागू किया गया है। आशंका जताई जा रही है सीमा पर घुसपैठ और तस्करी में बढ़ोतरी हो सकती है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर

श्रीगंगानगर जिले में पहले भी कई बार घुसपैठिये और तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इसीलिए यहाँ पुलिस और BSF कड़ी निगरानी रखते हैं

मालूम हो कि भारत द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव चरम सीमा पर है। इसी बीच पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों ने भी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें तेज़ कर दीं हैं। पिछले दिनों ही पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक संघर्ष-विराम के उल्लंघन में मारे गए थे

(यह डेवलपिंग स्टोरी है। और जानकारी प्राप्त होने पर इसे अपडेट किया जाएगा। )

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया