श्रद्धांजलि?: AN-32 विमान हादसे में सभी वीरगति को प्राप्त, क्रैश साइट पर पहुँची सर्च टीम ने की पुष्टि

AN32 का मलबा

वायुसेना की सर्च टीम आज यानी गुरुवार (जून 13, 2019) सुबह AN-32 की क्रैश साइट पर पहुँची, जहाँ कोई भी जवान जीवित नहीं मिला है। इसके बारे में वायुसेना ने विमान में सवार सभी 13 यात्रियों के परिवारों को सूचना दे दी है। वायुसेना ने वीरगति को प्राप्त सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि दी है। इस विमान में जीएम चार्ल्स, एच विनोद, आर थापा, ए तंवर, एस मोहंती, एमके गर्ग, केके मिश्रा, अनूप कुमार, शेरिन, एसके सिंह, पंकज, पुताली और राजेश कुमार सवार थे।

https://twitter.com/IAF_MCC/status/1139073482212356097?ref_src=twsrc%5Etfw

3 जून को असम के जोरहाट से उड़े AN-32 का मलबा 11 जून को अरुणाचल प्रदेश के टेटो इलाके के पास मिला था। इसके बाद क्रैश साइट पर पहुँचने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण सर्च टीम पहुँच नहीं पा रही थी। बुधवार (जून 12, 2010) को 15 पर्वतारोहियों को एमआई-17 और एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) से लिफ्ट करके मलबे वाली जगह के नजदीक तक पहुँचाया गया था।

https://twitter.com/ANI/status/1139067231688507393?ref_src=twsrc%5Etfw


ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया