जब मेलुहा के लोगों ने ‘नीलकंठ’ को मान लिया भगवान… अमीष त्रिपाठी की ‘शिवा ट्रिलॉजी’ पर फिल्म बनाएँगे शेखर कपूर, कहा – सब करते हैं पसंद

शेखर कपूर मेलुहा पर बनाएँगे फिल्म (फोटो साभार: फिल्मफेयर.कॉम)

मशहूर लेखक अमीष त्रिपाठी (Amish Tripathi) की एक माइथोलॉजिकल नॉवेल ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) है जो शिवा ट्रिलॉजी सीरीज की पहली पुस्तक है। अब इस पुस्तक को फिल्मी पर्दे पर जीवंत रूप में दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस पर बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्मकार शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रख्यात लेखक अमीष त्रिपाठी के नॉवेल के अडैप्टेशन से बनने वाली इस फिल्म का नाम भी ‘शिवा’ रखा जाएगा। इस ट्रिलॉजी पर फिल्म बनाने के मुद्दे पर शेखर कपूर कहते हैं कि अमीष की यह किताब देश की सबसे सनसनीखेज किताब की एक सीरीज है, जिसे हर उम्र और हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि ये पौराणिक होने के साथ ही यह बहुत ही बेहतरीन कहानी है।

गौरतलब है कि इससे पहले शेखर कपूर बैंडिंट क्वीन औऱ मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा ‘द फैमिली मैन’ के निर्देशक रहे सुपर्ण एस वर्मा भी इसके डायरेक्टर होंगे। फिल्म का प्रोडक्शन ग्लोबल एँटरटेनमेंट स्टूडियो ‘टरनेशनल आर्ट मशीन’ के द्वारा किया जाएगा। इस हॉलीवुड कंपनी का भारत में यह पहला प्रोजेक्ट है। अमेजन प्राइम वीडियो के पूर्व अध्यक्ष राय प्राइस इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

उल्लेखनीय है कि अमीष त्रिपाठी की द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा 1900 ईसा पूर्व में मेलुहा नाम के राज्य को बताती है। इसमें तिब्बत के एक प्रवासी के बारे में बताया गया है, जिसका नाम शिवा होता है। मेलुहा के लोग उसे भगवान शिव (नीलकंठ) मानते हैं। अमीष ने तीन किताबें लिखी हैं, इनमें से क्रमश: पहली इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा, द सीक्रेट ऑफ द नागाज और द ओथ ऑफ वायुपुत्राज। तीनों किताबें क्रमश: 2010, 2011 और 2013 में प्रकाशित हुई थीं। इन किताबों को काफी पसंद भी किया गया था। इसमें भगवान राम के अवतरण से पहले के कई सदी पहले ही कहानी का चित्रण किया गया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया