नई जर्सी पर धोनी और विराट का रिएक्शन, धोनी ने कहा- 38 साल का आदमी ऐसा कह रहा है तो…

नई जर्सी की तारीफ में बोले कोहली और धोनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम के लिए नई जर्सी को लॉन्च किया। इस जर्सी को देखने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आख़िर उन्हें इस नई जर्सी में क्या पसंद आया।

विराट की मानें तो हर कोई स्लीक लुक को पसंद करता है। इसलिए, वह इसे स्लीक ही चाहते थे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय खास दिखना पड़ता है। विराट का मानना है कि बतौर एथलीट आपकी किट और जर्सी कुछ अलग होनी चाहिए।

इसके अलावा इस नई जर्सी में इस्तेमाल किया गया हल्का फैब्रिक विराट को खूब पसंद आया। उन्होंने कहा कि यह नई जर्सी पुरानी वाली से हल्की है। विराट की मानें तो वो जर्सी को बेहद हल्का चाहते थे और इसका फैब्रिक बिलकुल वैसा ही है।

https://twitter.com/BCCI/status/1103272434474528768?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसे हल्का बताते हुए कहा कि ‘यह बहुत आरामदेह है।’ उन्होंने कहा कि 38 साल का एक व्यक्ति यह बात अगर कह रहा है तो यह थोड़ा मजाकिया लग सकता है लेकिन उन्हें इसका डिजाइन बेहद पसंद आया। उनके अनुसार वो अभी तक जो जर्सी पहनते हुए चले आ रहे थे यह उससे काफ़ी अलग है। धोनी ने इसके बारे में कहा कि इस जर्सी में टू-टोन कलर किया है जो कि भविष्य का डिजाइन नज़र आता है।

टीम इंडिया की नई जर्सी

बता दें कि इस जर्सी में पहली की जर्सी के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं। एक बार फिर से कॉलर के रंग को बाहर से नीला कर दिया गया है। साथ ही, इस पर 1983 विश्व कप और 2011 की जीत की तारीख भी लिखी हुई है। इसके साथ ही जर्सी का रंग पहले के मुक़ाबले और भी गहरा नीला कर दिया गया है। इस जर्सी पर तीन स्टार भी है जिसका पर्याय है कि भारत की तीन विश्व कप में जीत है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया