रामनवमी पर मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे हिंदुओं पर पत्थरबाजी: सासाराम-नालंदा के बाद बिहार के भागलपुर में भी हिंसा

भागलपुर (साभार: ANI)

रामनवमी के शोभायात्रा को लेकर बिहार के नालंदा और सासाराम के अलावा भागलपुर से भी हिंसा की खबर है। भागलपुर के नवगछिया में शुक्रवार (31 मार्च 2023) को भगवान राम की मूर्ति विसर्जित करके लौट रहे लोगों पर हमला किया गया है।

नवगछिया के खारिक में नवरात्रि की समाप्ति के बाद कुछ लोग मूर्ति विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हमला कर दिया। इस पत्थरबाजी में एक महिला को चोट लगने की बात कही जा रही है।

नवगछिया के एसडीपीओ का कहना है कि यह एक छोटी झड़प है। हालात अब सामान्य है। उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मुस्लिमों का रमजान का महीना भी चल रहा है। इस दौरान हिंसक अतीत को देखते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र के दीवानगंज इलाके में शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव किया गया। दंगाइयों ने ना सिर्फ पथराव किया, बल्कि आसपास के घरों और दुकानों में आगजनी की और जमकर फायरिंग भी की। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। हमले के कारण शोभायात्रा शामिल छह युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

इससे पहले किए गए पथराव में 9 लोग घायल हो गए थे। इनमें दो युवतियाँ भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। हालाँकि, इलाके में तनाव को अभी भी महसूस किया जा सकता है।

वहीं, सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव करने की भी सूचना है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। सासाराम शहर में धारा 144 कर दिया गया है।

ADM चंद्रशेखर के अनुसार, “दो गुटों के बीच तनाव है। पथराव भी हुआ है। कुछ घरों में आग भी लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर उन्हें शांत कराया गया।” उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

सासामराम में रविवार (2 अप्रैल 2023) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आने वाले थे। हालाँकि, हिंसा की खबरों के बीच अमित शाह का सासाराम दौरा कर दिया गया है। बता दें कि नालंदा और सासाराम हिंसा में 45 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया