Homeदेश-समाजबिहार-बंगाल में बढ़ा बवाल, धारा 144 लागू: पथराव रोकने के लिए सुरक्षाबल तैनात, कट्टरपंथियों...

बिहार-बंगाल में बढ़ा बवाल, धारा 144 लागू: पथराव रोकने के लिए सुरक्षाबल तैनात, कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घर-दुकानों में आग लगाई

ADM चंद्रशेखर के अनुसार, "दो गुटों के बीच तनाव है। पथराव भी हुआ है। कुछ घरों में आग भी लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर उन्हें शांत कराया गया।" उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

रामनवमी के मौके पर बिहार-बंगाल के कई इलाकों में कट्टरपंथियों द्वारा शोभायात्रा पर हमला किया गया। वहीं, बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुई हिंसा अगले दिन जुमे पर भी जारी है। शुक्रवार (31 मार्च 2023) को भी हिंसा के बाद हावड़ा में धारा 144 लागू कर दिया गया है। वहीं, बिहार के नालंदा और सासाराम में भी हिंसा की घटनाएँ सामने आई हैं।

बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास हिंदुओं के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, लोगों पर पथराव और वाहनों में आगजनी भी हुई। इसके बाद हिंदुओं की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है।

वहीं, सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव करने की भी सूचना है। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। सासाराम शहर में धारा 144 कर दिया गया है।

ADM चंद्रशेखर के अनुसार, “दो गुटों के बीच तनाव है। पथराव भी हुआ है। कुछ घरों में आग भी लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर उन्हें शांत कराया गया।” उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। स्थिति को नियंत्रित करने में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

वहीं, रामनवमी के दिन हिंसा के बाद अगले दिन यानी 31 दिसंबर 2023 को भी हावड़ा में हिंदुओं पर पत्थरबाजी की गई। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दिया गया है। वहीं, मुंबई में हुए हमले में 21 लोगों को गिरप्तार किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -