TV वाली हिरोइन के साथ सेक्स रैकेट, गोवा से गिरफ्तार हुआ हैदराबाद का दलाल बिलाल, साथ में थी 2 और महिलाएँ

गोवा सेक्स रैकेट चलाने वाला बिलाल गिरफ्तार (फोटो साभार:ANI)

गोवा पुलिस ने राजधानी पणजी के पास चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक टीवी अभिनेत्री सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस रैकेट के मास्टरमाइंड और हैदराबाद के रहने वाले हाफिज सैयद बिलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को जानकारी मिली की राजधानी पणजी से सटे संगोल्डा गाँव में एक सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसमें मुंबई की रहने वाली कुछ महिलाएँ देह व्यापार में शामिल हैं। गुप्त सूचना मिलने के बाद गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनकर संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के रहने वाले एक व्यक्ति से 50,000 में सौदा किया। इसके बाद दलाल बिलाल ने ग्राहक बनकर आए पुलिसकर्मी के सामने तीन महिलाओं को पेश किया। इस दौरान पुलिस ने रंगे हाथों तीनों महिलाओं और दलाल बिलाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को बता चला कि इन तीन महिलाओं में एक टीवी अभिनेत्री है। यह अभिनेत्री और उसकी एक साथी मुंबई के विरार की रहने वाली हैं। वहीं, दलाल बिलाल और तीसरी महिला हैदराबाद की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि हाफिज बिलाल लंबे से सेक्स रैकेट को संचालित कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि दलाल बिलाल की उम्र 26 साल है और जबकि तीनों महिलाओं की उम्र 30 से 37 साल के बीच है। इन तीनों को शुक्रवार (17 मार्च) को गिरफ्तार किया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया