चलाई लोहे की रॉड, बरसाए पत्थर… मुस्लिम भीड़ ने हिन्दू परिवार को बनाया निशाना, महिलाओं तक को पीटा: यूपी पुलिस ने इलियास-वसीम सहित 12 को दबोचा

मुरादाबाद में हिन्दू परिवार पर हमला करने वाला शख्स अपने 11 साथियों सहित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार (17 जून, 2024) को एक हिन्दू परिवार पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार (18 जून) को गिरफ्तार हमलावरों के नाम इलियास, भूरा, नदीम, वसीम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशिद, मुनाजिर, अनस, इमरान और मोहम्मद इवदेशाम हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। इन सभी आरोपितों पर हत्या के प्रयास और धमकी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित हिन्दू परिवार ने UP पुलिस की कार्रवाई से खुद को संतुष्ट बताया है।

यह मामला मुरादाबाद जिले के थानाक्षेत्र भगतपुर का है। यहाँ सोमवार (17 जून) को महेंद्र कुमार ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में महेंद्र ने बताया कि गाँव उदमावाला में उनकी टेंट की दुकान हैं। सोमवार को ही उनके ही गाँव के इलियास ने गैस चूल्हे की एक भट्टी किराए पर ली थी। शाम को लगभग 7:30 पर इलियास अपने साथियों भूरा, इरफ़ान, अरमान, मोहम्मद इब्देशाम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशिद, मुनाजिर, अनस, नदीम और वसीम के साथ महेंद्र की दुकान पर पहुँचा। उसके साथ 5-6 अज्ञात लोग भी थे।

महेंद्र का आरोप है कि इन सभी के हाथों में लाठी-डंडे थे। आते ही इन सभी ने महेंद्र को गालियाँ देनी शुरू कर दीं। कुछ ही देर बाद सभी आरोपितों ने पीड़ित पर लीकेज वाली गैस पाइप देने का आरोप लगाते हुए पीटना शुरू कर दिया। महेंद्र को पिटता देख कर उसके परिजन राजवीर और जयपाल भी मौके पर पहुँचे। हमलावरों ने इन दोनों को भी मारा। पीड़ित के घर की महिलाएँ सामने आईं को उनको भी पीटा गया। लोहे की रॉड पीड़ितों के सिर में जान से मार डालने की नीयत से मारी गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी गर्दन भी दबाई गई। पिटाई से जयपाल बेहोश हो गया लेकिन इसके बावजूद हमलावरों का हमला जारी रहा। जैसे-तैसे महेंद्र वहाँ से जान बचा कर भागने लगा तो हमलावरों ने उसकी दुकान पर पथराव कर दिया। आसपास के लोग जमा होने लगे तो हमलावर मौके से भाग निकले। भाग रहे पीड़ित को देख कर हमलावरों ने कहा, “सालों आज तुम्हें जिन्दा नहीं छोड़ेंगे।” पीड़ित महेंद्र ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस ने इस शिकायत पर 13 नामजदों सहित 5-6 अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 147, 149, 323, 504, 506, 307 और 336 के तहत कार्रवाई की गई है। अब तक इलियास, भूरा, नदीम, वसीम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशिद, मुनाजिर, अनस, इमरान और मोहम्मद इवदेशाम को गिरफ्तार किया जा चुका है। अरमान की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अन्य हमलावरों को भी चिन्हित और गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है।

पीड़ित पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने वीडियो जारी कर के खुद को पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट और सुरक्षित बताया है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच कर न सिर्फ उनको बचाया बल्कि आरोपितों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया