भगवा वस्त्र, बसहा बैल, हिन्दू नाम… साधु बन बिहार की गली-गली में क्यों भीख माँग रहे मुस्लिम? हाजीपुर से 6, मुंगेर से 3 पकड़े गए

हाजीपुर (बाएँ) में 6 और मुंगेर (दाएँ) में क्रमशः 6 और 3 मुस्लिम युवक हिन्दू साधु की वेशभूषा में पकड़ाए (फोटो साभार: Times Now/दैनिक जागरण)

बिहार के हाजीपुर और मुंगेर में दो अलग-अलग घटनाओं में 9 मुस्लिम युवकों को साधु के वेश में पकड़ा गया है। उनके आतंकी तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे पहले बात करते हैं हाजीपुर की। यहाँ के एक मंदिर के बाहर ‘बजरंग दल’ ने सोमवार (25 जुलाई, 2022) को 6 ऐसे मुस्लिम युवकों को पकड़ा, जो हिन्दू साधु की वेशभूषा में भिक्षा ले रहे थे। उनके शरीर पर भगवा वस्त्र भी देखे जा सकते हैं। पुलिस ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है।

अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि ये सचमुच भिक्षा माँगने के लिए ही छद्म हिन्दू बने थे, या फिर ये किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। इन सभी को कदमघाट इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ से पता चला है कि सभी 6 मुस्लिम युवक उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। फ़िलहाल उन्हें कड़ी निगरानी के अंतर्गत रखा गया है। इन्होंने अपने साथ एक बसहा भी रखा था। बता दें कि बसहा को भगवान शिव का वाहन माना जाता है और अक्सर हिन्दू साधु इसे लेकर भिक्षाटन पर निकलते हैं।

पुलिस ने बहस को भी थाने में ही रखा हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम हैं – करीम अहमद (उम्र 38 साल, अब्बा का नाम सकुर अहमद), सैयद अली (उम्र 40 साल, अब्बा का नाम मैकू अहमद), हसन (उम्र 30 साल, अब्बा का नाम अशगर), महबूब (उम्र 32 साल, अब्बा का नाम मुनेर उर्फ़ डब्ल्यू), हलीम अहमद (उम्र 35 साल, अब्बा का नाम सकुर अहमद), और सुबराती (उम्र 30 साल, अब्बा का नाम अबू मोहम्मद) आक्रोशित भीड़ ने इनकी पिटाई भी की।

इसी तरह की एक घटना मुंगेर जिले से भी सामने आई, जहाँ तीन मुस्लिम युवकों को हिन्दू साधु की वेशभूषा में भिक्षा माँगते हुए धरा गया। खड़गपुर पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लिया है। पूछताछ से पता चला है कि इनमें से दो उत्तर प्रदेश के बहराइच के ही और एक फ़ैजाबाद के रहने वाले हैं। ये तीनों भी बहस बैल लेकर ही भिक्षाटन पर निकले थे। दोनों ही घटनाओं में इन्होंने अपना नाम भी हिन्दुओं वाला रखा हुआ था। मुंगेर वाली घटना रानी सागर गाँव की है।

स्थानीय लोगों को इन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस सम्बन्ध में सूचित किया। पता के आधार पर इनके यहाँ की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। खड़गपुर प्रखंड के कई गाँवों में इन्हें साधु की वेशभूषा में भिक्षा माँगते हुए देखा गया था। इनकी पहचान नईमुद्दीन, सद्दाम और सलमान के रूप में हुई है। हालाँकि, इन पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। मुंगेर, बाँका और भागलपुर से बड़ी संख्या में काँवड़िए यात्रा पर निकलते हैं, ऐसे में पुलिस भी सतर्क है और इलाके में ये घटना चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया