अजमल ने आशीष बन कर 23 साल की चाची का किया रेप, 17 वर्षीय भतीजी को बनाया गर्भवती, गिरफ़्तार

गर्भवती नाबालिग के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मामला (प्रतीकात्मक चित्र)

मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। आरोप है कि अजमल लश्कर ने 17 साल की किशोरी का बलात्कार किया, जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। वह मूल रूप से असम का है लेकिन फिलहाल मुंबई में रह रहा था। अजमल को रविवार (जनवरी 12, 2020) को मुंबई पुलिस ने गिरफ़्तार किया। अजमल ने नाबालिग की 23 वर्षीय चाची के साथ भी बलात्कार किया था। उसने धोखे से एक सेक्स टेप रिकॉर्ड कर लिया था और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था।

आरोपित अजमल ने चाची-भतीजी से जान-पहचान करने के लिए छद्म हिन्दू नाम का सहारा लिया। उसने उन दोनों को अपना नाम आशीष दुबे बताया। आरोपित से दोनों की मुलाक़ात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उसने शादी का झाँसा देकर महिला के साथ बलात्कार किया और उसे फ़िल्मा लिया। बांगुर पुलिस स्टेशन में आरोपित से पूछताछ की गई।

अजमल को पश्चिमी मुंबई स्थित खार से गिरफ़्तार किया गया। उसके ऊपर बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अजमल नाबालिग को धमकी दे रहा था कि वो उसकी चाची के साथ शूट किए गए अंतरंग वीडियो को वायरल कर देगा।

https://twitter.com/IndiaToday/status/1216355970080628736?ref_src=twsrc%5Etfw

नाबालिग के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पॉस्को एक्ट के तहत आरोपित को 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा सुनाई जा सकती है।

13 साल की बच्ची से बार-बार संभोग की इच्छा, मना करने पर हुसैन ने किया रेप और एनल सेक्स

बंगाल में 17 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद जलाया, मास्टरमाइंड महबूर मियाँ समेत 3 गिरफ्तार

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया