नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन National Creators Awards 2024: ‘फिरंगी बिहारी’ से लेकर कला-खेती-गेम-धर्म सबको सम्मान

पुरष्कार देते पीएम मोदी (चित्र साभार: Narendra Modi/X)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (8 मार्च, 2024) दिल्ली के भारत मंडपम पहुँचे। पीएम मोदी ने यहाँ नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड बाँटे। यह पुरष्कार पहली बार दिए गए हैं। पीएम मोदी 20 क्षेत्रों में यह अवार्ड दे रहे हैं। यह अवार्ड यूट्यूब समेत सोशल मीडिया पर लोगों के लिए कंटेंट बनाने वालों को दिए जा रहे हैं।

इन पुरुष्कारों के लिए 20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन हुए थे। इसमें विजेताओं के चुनाव के लिए 10 लाख से अधिक वोट डाले गए थे। इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कंटेंट क्रिएटर्स को भी 3 पुरष्कार दिए जाएँगे। पीएम ने यहाँ पुरष्कार देने के साथ ही इन कंटेंट क्रिएटर्स की कहानियाँ भी सुनी।

इसमें सबसे पहला पुरष्कार न्यू इंडिया चैंपियन श्रेणी में दिया गया। यह अवार्ड अभी एंड नियू को दिया गया। यह दोनों पति-पत्नी हैं और भारत के विषय में सकारात्मक कहानियाँ सोशल मीडिया पर डालते हैं। उन्होंने पुरष्कार पाने के बाद कहा कि हमने सोचा कि नई पीढ़ी के सामने नया भारत रखा जाए।

दूसरी श्रेणी बेस्ट स्टोरीटेलर अवार्ड कीर्तिका गोविन्दासामी को दिया गया। वह भारत के इतिहास के सम्बन्ध में जानकारियों को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर डालती हैं। उन्होंने पुरष्कार पाने के पहले पीएम मोदी के पैर छुए तो पीएम ने कहा कि बेटियों के पैर छूने से वह असहज हो जाते हैं।

लीक से हटकर नए तरीके से लोगों को कंटेंट देने वाली श्रेणी डिसरप्टर ऑफ़ द इयर पुरष्कार रणवीर इलाहाबादिया को दिया गया। वह फिटनेस सम्बन्धी वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही वह अपने पॉडकास्ट पर लोगों को बुला कर बातचीत करते हैं।

प्रकृति और पर्यावरण के लिए काम करने के क्षेत्र में ग्रीन चैंपियन अवार्ड पंक्ति पांडेय को दिया गया। वह अहमदाबाद की रहने वाली हैं। वह लोगों को कम से कम कूड़ा फेंकने को लेकर प्रेरित करती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने लोगों से अपील की कि वह कितना कम कूड़ा फेंक सकते हैं।

सामाजिक बदलाव के दिए जाना वाला पुरष्कार क्रिएटर फॉर सोशल चेंज आध्यात्मिक कथाकार जया किशोरी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक बातचीत बुढ़ापे का काम नहीं है, उन्होंने युवाओं को ऐसा बताने का काम किया है।

मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर क्षेत्र में अवार्ड लक्ष्य डबास को दिया गया है। वह जैविक तरीके से खेती को लेकर वीडियो बनाते हैं। वह इसके लिए किसानों को शिक्षित भी करते हैं। वह साथ ही भारतीय नस्ल की गायों को बढ़ावा देने का काम भी करते हैं। पीएम मोदी ने लक्ष्य डबास को गुजरात राज्यपाल आचर्य देवव्रत के साथ मिलकर जैविक खेती को लेकर बातचीत करने की बात कही। पीएम मोदी ने इस दौरान जैविक खेती को लेकर सन्देश भी दिया।

जानी मानी गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक क्षेत्र में काम करने के लिए कल्चरल एम्बेसडर का पुरष्कार दिया गया। पीएम ने उनसे कुछ गाने के लिए कहा। मैथिलि ठाकुर ने महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भजन गाकर सुनाया। पीएम मोदी ने इस दौरान हाल ही में एक बालिका द्वारा तमिल भजन सुनाने को लेकर संगीत की शक्ति के विषय में बात की।

नेशनल क्रिएटर अवार्ड में तीन अंतरराष्ट्रीय लोगों को पुरष्कार दिए जाने हैं। इनमें से एक पुरष्कार ड्रियू हिक्स को दिया गया। वह एक अमेरिकी हैं लेकिन भोजपुरी और हिंदी में वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो मुख्यतः कॉमेडी से सम्बंधित होते हैं। उन्होंने अपने बनारस और पटना से जुड़ाव को बताया।

विख्यात ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर कामिया जानी को बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर क्षेत्र में पुरष्कार दिया गया। वह भारत के अलग अलग जगहों के वीडियो बनाती हैं। वह लोगों को भारत के अलग अलग स्थानों पर घूमने के लिए प्रेरित करती हैं। कामिया ने कहा कि वह देश को दुनिया के नक़्शे पर नम्बर 1 देखना चाहती हैं। पीएम ने इस दौरान टूरिस्ट जगहों पर लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। कामिया ने इस सरकार में मंदिरों को संवारने को लेकर धन्यवाद किया।

तकनीक से जुड़े हुए वीडियो बनाने वाले टेक्निकल गुरूजी के गौरव चौधरी को टेक श्रेणी में पुरष्कार दिया गया। पीएम मोदी ने इस दौरान डिजिटल इंडिया का जिक्र किया। पीएम ने इस दौरान UPI का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के लोकतांत्रिकरण की जरूरत है।

स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने वाले वीडियो बनाने को लेकर स्वच्छ भारत श्रेणी में वीडियो बनाने वाले मल्हार कलाम्बे को पुरष्कार दिया गया। वह मुंबई में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। वह मुंबई में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हैं। पीएम ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा इस चुनाव में भी सफाई ही होने वाली है।

भारत के पारम्परिक फैशन को बढ़ावा देने वाली कंटेंट क्रिएटर जानवी सिंह को भी पुरष्कार दिया गया। वह भारत की पारम्परिक वेशभूषाओं को नए फैशन के अनुसार दिखाती हैं। पीएम ने इस दौरान कहा कि भारत फैशन में नेतृत्व करता रहा है। पीएम ने इस दौरान कहा कि भारत में फैशन की जानकारी यहाँ पत्थर तराशने वालों तक को थी।

अय्यो श्रद्धा के नाम से हास्य वीडियो बनाने वाली श्रद्धा को क्रिएटिव पुरष्कार (महिला) मिला। वह इन्स्टा पर काफी फेमस हैं। वह हास्य के साथ कई मुद्दों को लोगों को रखती हैं। पीएम ने कहा कि हास्य की चीजें जीवन में तड़के का काम करती हैं। इसी श्रेणी में पुरुष पुरुष्कार रेडियो जॉकी रौनक को दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम ने रेडियो को फेमस कर दिया।

खाने पीने से सम्बंधित वीडियो बनाने वाली कबिता किचन को फ़ूड श्रेणी में पुरुष्कार दिया। कबिता ने कहा कि वह चाहती हैं घर के हर व्यक्ति को खाना बनाना आए, स्कूलों में भी लोगों को कृषि सम्बन्धित चीजें सिखाई जाएँ। पीएम ने इस दौरान मिलेट्स खाने को लेकर बातचीत की।

नमन देशमुख को लोगों को शिक्षित करने के क्षेत्र में पुरष्कार दिया गया। नमन सामान्य भाषा में लोगों को तकनीक के विषय बताते हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान अटल टिंकरिंग लैब्स नाम की योजना के विषय में वीडियो बनाने कि अपील की। पीएम ने इस दौरान चंद्रयान से आए प्रभाव को लेकर बात की।

लोगों को फिटनेस के मामले में प्रेरित करने को लेकर वीडियो बनाने वाले अंकित बैयानपुरिया बेस्ट फिटनेस क्रिएटर श्रेणी में पुरष्कार दिया गया। गेमिंग श्रेणी में ट्रिगर्ड इंसान नाम से यूट्यूब चलाने वाले निश्चय को पुरष्कार दिया गया।

धर्मशास्त्रों से सम्बंधित वीडियो बनाने वाले अरिदमन को माइक्रो कैटेगरी में पुरष्कार दिया गया। पीएम ने बताया वह पहले ट्रेन में सीट पाने के लिए हाथ देखने लगते थे। अरिदमन ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में हैं और भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नैनो श्रेणी में पीयूष पुरोहित को पुरष्कार दिया गया। वह उत्तराखंड के चमोली से हैं और अपने राज्य की पुरानी परम्पराओं को लोगों को सामने रखते हैं। पीएम ने इस दौरान पीयूष का मनोबल भी बढ़ाया। बेस्ट सेलिब्रिटी श्रेणी में अमन गुप्ता को पुरष्कार दिया गया। अमन बोट ब्रांड के फाउंडर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया के बाद चालू हुई थी और वह अब अपनी श्रेणी में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कम्पनी हैं। वह मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह आयोजन नए दौर को समय से पहले पहचान देने का आयोजन है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का राज है कि वह समय से पहले समय को भांपते हैं और इसीलिए यह पहला ऐसा अवार्ड है जो आने वाले समय में प्रमुख स्थान लेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इससे युवाओं की रचनात्मकता की प्रशंसा होती है।

PM Modi distributes national creator awards to content creators in bharat mandapam

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया