5 साल का बच्चा, 1 मिनट 35 सेकेंड में पूरा कर डाला हनुमान चालीसा का पाठ: तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अब गीतांश को सम्मानित करेंगी राष्ट्रति

गीतांश गोयल और रिकॉर्ड सर्टिफिकेट्स (साभार: पंजाब केसरी/इंडिया टुडे)

पंजाब के बठिंडा में रहने वाला पाँच साल का बच्चा गीतांश गोयल हनुमान चालीसा का पाठ करके सुर्खियों में है। गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1 मिनट 35 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर डाली। बच्चे की प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसे 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। 

राष्ट्रपति से सम्मान पाने की खबर से गीतांश के माता-पिता बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अब तक हम अखबार या टीवी चैनलों पर देखते रहे हैं। अब हमारी उनसे हमारी मुलाकात होगी। परिवार ने कहा कि उन्हें बेटे पर बहुत गर्व है।

बता दें, इससे पहले साल 2018 में झारखंड में हजारीबाग के रहने वाले 5 साल के बच्चे युवराज ने 1 मिनट 55 सेकंड में भगवान हनुमान की प्रार्थना में 40 छंदों वाला हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। इस पर उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।

इसके बाद सितंबर 2022 में गीतांश गोयल ने 1 मिनट 54 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके युवराज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके बाद गीतांश गोयल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। अब गीतांश ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पिछले रिकॉर्ड के मुकाबले गीतांश ने इस बार हनुमान चालीसा को सिर्फ 1 मिनट 35 सेकेंड में पढ़ डाला। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गीतांश को सम्मानित करने का निर्णय लिया। गीतांश के पिता डॉक्टर विपिन गोयल और माँ डॉक्टर अमनदीप गोयल ने कहा कि उनके बेटे ने उनका नाम रौशन किया है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया