बाइकसवार तय्यब खान और शाहिद ने मीडियाकर्मियों पर चलाई गोली, गिरफ्तार

गोलीबारी (प्रतीकात्मक)

दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल क्रू पर हमला करने के मामले में तय्यब खान और शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो सप्ताह पहले इन दोनों ने एक न्यूज़ चैनल के क्रू पर बारापुला में हमला किया था

डीसीपी राम गोपाल नायक की टीम ने इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर डकैती और लूटपाट के अनेक मामले पहले से दर्ज हैं। जून 9, 2019 को आधी रात के समय जर्नलिस्ट सिद्धार्थ पुरोहित, कैमरामैन अरविन्द कुमार और ड्राइवर चन्दर सेन कार से एक मर्डर स्टोरी को कवर करने प्रताप नगर जा रहे थे।

जैसे ही वे सूचना भवन के आगे बढ़े, मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनपर गोली दागनी शुरू कर दी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आगे जाते ही मोटरसाइकिल सवार ने कार का पीछा करना बंद दिया। पुलिस में इस गोलीबारी की घटना की शिकायत दर्ज होने पर 19 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। आईएनए मार्केट के पास पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि उन्होंने पीड़ित मीडिया कर्मियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया था। 

पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद तय्यब खान और शाहिद को पकड़ा। इन दोनों ने स्वीकार किया कि लूटपाट के इरादे से इन्होंने मीडिया कर्मियों की कार पर गोली चलाई थी। पुलिस वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को खोजने में जुटी हुई है।  

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया