Homeदेश-समाजबाइकसवार तय्यब खान और शाहिद ने मीडियाकर्मियों पर चलाई गोली, गिरफ्तार

बाइकसवार तय्यब खान और शाहिद ने मीडियाकर्मियों पर चलाई गोली, गिरफ्तार

डीसीपी राम गोपाल नायक की टीम ने इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर डकैती और लूटपाट के अनेक मामले पहले से दर्ज हैं।

दिल्ली में एक न्यूज़ चैनल क्रू पर हमला करने के मामले में तय्यब खान और शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो सप्ताह पहले इन दोनों ने एक न्यूज़ चैनल के क्रू पर बारापुला में हमला किया था।

डीसीपी राम गोपाल नायक की टीम ने इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। दोनों पर डकैती और लूटपाट के अनेक मामले पहले से दर्ज हैं। जून 9, 2019 को आधी रात के समय जर्नलिस्ट सिद्धार्थ पुरोहित, कैमरामैन अरविन्द कुमार और ड्राइवर चन्दर सेन कार से एक मर्डर स्टोरी को कवर करने प्रताप नगर जा रहे थे।

जैसे ही वे सूचना भवन के आगे बढ़े, मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उनपर गोली दागनी शुरू कर दी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आगे जाते ही मोटरसाइकिल सवार ने कार का पीछा करना बंद दिया। पुलिस में इस गोलीबारी की घटना की शिकायत दर्ज होने पर 19 पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम बनाई गई।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। आईएनए मार्केट के पास पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि उन्होंने पीड़ित मीडिया कर्मियों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया था। 

पुलिस ने काफी मशक्क्त के बाद तय्यब खान और शाहिद को पकड़ा। इन दोनों ने स्वीकार किया कि लूटपाट के इरादे से इन्होंने मीडिया कर्मियों की कार पर गोली चलाई थी। पुलिस वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को खोजने में जुटी हुई है।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -